लखनऊ में अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा कार्यशाला का भव्य आयोजन

लखनऊ। लखनऊ (Lucknow) के सरोजनी नगर में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा बोधि पथ साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन भंते शीलरतन (सदस्य, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ) के द्वारा शुभारम्भ किया गया; जो कि दिनांक 20 जून 2026 से 26 जून 2026 तक सम्राट अशोक बुद्ध विहार एवं भिक्खुनी केंद्र, मवई पडियाना में अयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Summer Vacation में बच्चों को जरूर घुमाएं लखनऊ की ये जगहें

इस आयोजन में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण पर बौद्धिक दृष्टिकॉन तथा योग पर चर्चा और प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर भंते शीलरतन (अध्यक्ष, BSFV & S W), सर्वेश मौर्य (कोशाध्यक्ष), दिवेश मौर्य (महामंत्री), बिटाना देवी (अध्यक्ष, लार्ड बुद्धा संस्थान), कपिल मौर्य, बिपिन मौर्य, राज मौर्य, ग्रामवासी, और पायलट देवेंद्र शाक्य और प्रमोद कुमार कुरील (काशगंज) से, अर्जुन सिंह लोधी, भीकम सिंह राजपूत और गिर्राज सिंह राजपूत (आगरा) से तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे शामिल रहे।

आपको बता दें कि लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर भव्य कार्यशालाओं, सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य बौद्ध धर्म, संस्कृति और प्रासंगिक विषयों (जैसे सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और भाषा शिक्षण) का प्रसार करना है।

(रिपोर्ट- राजेश कुमार, लखनऊ)

Tag: #nextindiatimes #Lucknow #BodhiPath

RELATED ARTICLE