37 C
Lucknow
Saturday, May 18, 2024

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक बार फिर लुकआउट नोटिस जारी

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना (Prajjwal Revanna) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज हो गया है। वहीं प्रज्वल रेवन्ना (Prajjwal Revanna) और उनके पिता एचडी रेवन्ना (HD Revanna) के खिलाफ एक बार फिर लुकआउट नोटिस (lookout notice) जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-प्रज्वल रेवन्ना को लेकर प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कही ये बात…

इसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री गंगाधरैया ने कहा कि एचडी रेवन्ना (HD Revanna) के विदेश भागने की आशंका के चलते दूसरा नोटिस 3 मई को जारी किया गया। उनके पास नोटिस (lookout notice) का जवाब देने के लिए आज शाम तक का वक्त है। रेवन्ना (Prajjwal Revanna) ने मैसूर अपहरण मामले में भी जमानत के लिए आवेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एचडी रेवन्ना (HD Revanna) और बेटे प्रज्वल रेवन्ना (Prajjwal Revanna) पर यौन उत्पीड़न के बाद अब किडनैपिंग का केस भी दर्ज हो गया है। मैसुरू के कृष्णराजा नगर में रहने वाले 20 साल के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का रेवन्ना ने अपहरण कर लिया है। युवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां रेवन्ना के होलेनरसीपुरा के घर में काम करती थी। तीन साल पहले, उन्होंने काम छोड़ दिया था। पांच दिन पहले रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना उनके घर आए।

युवक ने अपनी मां पर जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद कृष्णराजा नगर पुलिस ने एचडी रेवन्ना (HD Revanna) और प्रज्वल (Prajjwal Revanna) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बबन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। CM सिद्धारमैया ने पुलिस को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Tag: #nextindiatimes #PrajjwalRevanna #notice

RELATED ARTICLE