38 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

Lenovo ने लांच किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल

टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenovo ने अपने हालिया लॉन्च इवेंट के दौरान अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Legion Y70 (2026) लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से आने वाला ये एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसमें अपडेटेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, ऑल न्यू प्रोसेसर और बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। डिवाइस में 6.82-इंच का 2K गेमिंग डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है बिना क्रीज वाला डिस्प्ले, देखें फीचर्स

लॉन्च के साथ ही नए वाले Legion Y70 के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं और इसकी ऑफिशियल सेल अगले महीने 9 जून से शुरू होने जा रही है। यह डिवाइस चार मेमोरी और स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

12GB+256GB: 2599 युआन यानी लगभग 36,895 रुपये है।
12GB+512GB: 3199 युआन यानी लगभग 45,410 रुपये है।
16GB+512GB: 3599 युआन यानी लगभग 51,090 रुपये है।
16GB+1TB: 4399 युआन यानी लगभग 62,455 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.82-इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+, DC Dimming, डॉल्बी विजन के साथ आता है। डिवाइस में Adreno 829 GPU के साथ Octa Core Snapdragon 8 Gen 5 3nm प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस 12GB / 16GB LPDDR5x अल्ट्रा 9600Mbps RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 1/1.56″ Sony LYT-710 सेंसर, f/1.88 अपर्चर, OIS के साथ 50MP रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में f/2.2 अपर्चर और मैक्रो ऑप्शन के साथ 8MP ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मिल रहा है। सामने की तरफ f/2.2 अपर्चर के साथ 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh बैटरी है।

Tag: #nextindistimes #Lenovo #LenovoLegionY70

RELATED ARTICLE