45.2 C
Lucknow
मंगलवार, जून 9, 2026

Lava के शानदार 5G फोन की सेल आज से शुरू, देखें क्या मिल रहे ऑफर

टेक्नोलॉजी डेस्क। लावा ने कुछ दिन पहले अपना एक नया 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Lava Bold N2 5G के नाम से पेश किया। वहीं, आज यानी 9 जून से इस फोन की पहली सेल भारत में शुरू होने जा रही है। ये फोन Lava Bold N1 5G का सक्सेसर है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

इस नए मॉडल में इस बार बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, Unisoc चिपसेट, सुपर-स्मूथ डिस्प्ले, डुअल AI रियर कैमरा सेटअप, वॉटर रेजिस्टेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स हैं। कीमत की बात करें तो इसकी ऑफिशियल कीमत वैसे तो ₹12,999 है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन को सिर्फ ₹11,999 में खरीदने का मौका दे रही है। इस कीमत के साथ यह फोन लोअर मिड-रेंज 5G डिवाइस की केटेगरी में आता है।

Lava Bold N2 5G आज दोपहर 12 बजे Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस दो कलर ऑप्शन रीगल गोल्ड और बिलियनेयर ब्लू में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इस फोन पर Free Service @ Home स्कीम भी मिल रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा के इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नॉच है, जबकि आसानी से इस्तेमाल के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाव के लिए फोन को IP64 सर्टिफिकेशन मिला है।

फोन का कैमरा सेटअप काफी सिंपल है, जहां 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 6000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट, 18W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। एक बार चार्ज करने पर आप फोन में लगातार 815 मिनट तक YouTube स्ट्रीमिंग और लगभग 743 मिनट तक का टोटल स्क्रीन-ऑन टाइम ले सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Lava #LavaBoldN25G

RELATED ARTICLE