43 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

जानें कौन हैं पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी; जिन्हें विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुरदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) को INDIA ब्लॉक ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बात का एलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को किया। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे।

यह भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति के चुनाव में कौन डाल सकते हैं वोट, क्या होती है प्रक्रिया?

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के लोकायुक्त रहे बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) का जन्म 1946 में आंध्र प्रदेश में हुआ। वो एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई हैदराबाद में की और 1971 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की।

बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) को 27 दिसंबर, 1971 को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में रिट और सिविल मामलों में वकालत की है। उन्होंने 1988-90 के दौरान हाई कोर्ट में सरकारी वकील के रूप में कार्य किया। 1990 के दौरान 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया है।

बी. सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उसके बाद 5 दिसंबर 2005 को उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके अलावा 12 जनवरी 2007 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जहां से वो 8 जुलाई 2011 को सेवानिवृत्त हुए।

Tag: #nextindiatimes #BSudarshanReddy #VicePresident

RELATED ARTICLE