37 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

Kia Seltos या TATA Sierra, माइलेज के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट

ऑटो डेस्क। TATA Sierra और Kia Seltos ऐसी मिड-साइज SUV हैं जिनमें इंजन के कई विकल्प मिलते हैं। इनमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। गियरबॉक्स की बात करें तो दोनों कारों में मैनुअल, CVT, DCT, iMT और टॉर्क कंवर्टर जैसे कई ऑटोमैटिक विकल्प दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-इसी साल लांच होगी Mahindra Thar, थार रॉक्स वाले मिलेंगे फीचर्स

बिना टर्बो वाले पेट्रोल इंजन के मामले में TATA Sierra का माइलेज Kia Seltos के बेहतर है। मैनुअल गियरबॉक्स में Sierra, Seltos से 0.9 किमी प्रति लीटर ज्यादा चलती है। वहीं, Sierra का DCT मॉडल, Setlos के पेट्रोल-CVT मॉडल के मुकाबले 0.4 किमी प्रति लीटर अधिक माइलेज देता है। Sierra का माइलेज ज्यादा होने की वजह इसका एटकिंसन तकनीक वाला इंजन है तो पेट्रोल की खपत कम करने और माइलेज बढ़ाने में मदद करता है।

डीजल इंजन के मामले में Kia Seltos का माइलेज TATA Sierra से कम है। मैनुअल गियरबॉक्स में दोनों के बीच 1.86 किमी प्रति लीचर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 1.48 किमी प्रति लीटर का अंतर है। यानी डीजल मॉडल में TATA Sierra ज्यादा माइलेज देती है। टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक के मामले में Kia Selto बाजी मार लेती है। Seltos टर्बो-DCT का माइलेज Sierra टर्बो-पेट्रोल के मुकाबले 2.2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है।

TATA Sierra और Kia Seltos दोनों में तीन तरह के इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। Sierra का पेट्रोल इंजन 106hp की पावर देता है जबकि Seltos 115hp की पावर और 144nm का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों गाड़ियों का टर्बो इंजन 160hp का पावर देता है लेकिन Seltos में टॉर्क थोड़ा ज्यादा है (253nm) जबकि Sierra में 250nm मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #TATASierra #KiaSeltos

RELATED ARTICLE