ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता किआ की ओर सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Kia Seltos को दो नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इनको बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। किआ सेल्टॉस को GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है।
यह भी पढ़ें-जल्द लांच होगा Hyundai Verna का Facelift, फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव
इन वेरिएंट्स में Level 2+ ADAS को दिया गया है। GTX (O) में इसके 28 सेफ्टी फीचर ऑफर किए गए हैं। जबकि सामान्य GTX में 21 सेफ्टी फीचर ऑफर किए जाते हैं। इन फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज ऑनकमिंग, लेन चेंज साइड, इवेसिव स्टेयरिंग असिस्ट फंक्शन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वन टच ऑटो विंडो, हेड्स अप डिस्प्ले, रियर डैशकैम, रेन सेंसिंग वाइपर को दिया गया है।

Kia Seltos X-Line (O) में GTX (O) जैसे ही फीचर दिए गए हैं। साथ में मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल टोन इंटीरियर, 18 इंच अलॉय व्हील्स के साथ कुछ और कॉस्मैटिक अपडेट किए गए हैं। इन दोनों वेरिएंट्स में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन से 160 हॉर्स पावर और डीजल इंजन से 116 हॉर्स पावर मिलती है। इसके साथ ही इसके पेट्रोल इंजन को सात स्पीड डीसीटी और डीजल इंजन को छह स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है।
सेल्टॉस के इन दोनों टॉप एंड वेरिएंट्स में क्षेत्रीय भाषाओं में वॉइस-इनेबल्ड सुविधा, हेड-अप डिस्प्ले, AQI डिस्प्ले के साथ स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, फ्रंट और रियर कैमरे के साथ स्मार्ट डैशकैम, डिजिटल की और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसी खूबियां भी मिलती हैं। निर्माता से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की हर महीने औसत 10 हजार यूनिट्स की बिक्री की जा रही है। अब जिन नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है उनकी एक्स शोरूम कीमत 21.57 लाख रुपये रखी गई है।
Tag: #nextindiatimes #KiaSeltos #KiaSeltosXLineO




