36 C
Lucknow
मंगलवार, जून 2, 2026

Horoscope: उच्च देवगुरु पांचवें भाव में बना रहे शुभ योग, इनको होगा फायदा

मेष:वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में विराजमान हैं। यहां से मन में एक अनकही बेचैनी और भीतरी उथल-पुथल का अनुभव होना स्वाभाविक है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता दोपहर से पहले आपको परेशान कर सकती है। उसे मन में दबाकर मत रखिए, किसी भरोसेमंद से बात कर लीजिए। पहले भाव के मंगलदेव आज अपनी ही राशि में अपने घर में बैठे हैं। यह आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि धन कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा और हर काम पूरी समझदारी से करना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके धन उधार देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना भी बन सकती है, लेकिन दिन का अधिकांश समय आराम और अच्छे भोजन का आनंद लेने में बीत सकता है।

मिथुन :मिथुन राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन आर्थिक विषयों को लेकर अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जिससे आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यो में रहेगी। आप पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव रह सकत है लेकिन आप अपनी लगनशीलता और प्रबंधन से स्थिति को बहुत ही अच्छे से संभाल पाएंगे। आपके काम को पूरा करने में साथी सहकर्मियों का भी सहयोग बना रहेगा। 

कर्क :आज कर्क राशि के लिए एक बेहद खास और यादगार दिन है। देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की दहलीज छोड़कर सीधे आपकी अपनी राशि कर्क में यानी लग्न भाव में कदम रख रहे हैं और कर्क उनकी उच्च राशि है। उच्च देवगुरु का सीधे लग्न में होना यानी व्यक्तित्व में एक नया निखार, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में एक नई दिशा का आरंभ। यह परिवर्तन केवल आज का नहीं, आने वाले महीनों का संकेत है। 

सिंह :आज सिंह राशि के लिए करियर का दिन है। आपके लग्नेश भास्कर सूर्य कर्म के दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। भले ही वृषभ उनकी शत्रु राशि है, लेकिन दिगबल की ताकत उन्हें आज उस भाव में खास बनाती है। किसी वरिष्ठ से मुलाकात, सरकारी कार्य या किसी अहम प्रस्तुति के लिए आज का दिन बेहद उपयुक्त है। योगकारक मंगल भाग्य के नौवें भाव में अपनी राशि में हैं। भाग्य का साथ रहेगा, बस उसे पहचानिए। 

कन्या:आपके लग्नेश बुधदेव आज कर्म के दसवें भाव में अपनी ही राशि मिथुन में हैं। यह कन्या राशि के लिए करियर के लिहाज से सबसे अच्छी स्थितियों में से एक है। बुद्धि, कौशल और वाणी का उपयोग करने वाले हर काम में आज सफलता मिलेगी। शुक्रदेव भी दसवें भाव में साथ हैं। यानी जो भी प्रस्तुत करेंगे उसमें एक सौंदर्य और सधापन रहेगा। सुबह तीसरे भाव में नीच चंद्रमा होने से हिम्मत थोड़ी कम लग सकती है, बोलने में झिझक हो सकती है। लेकिन यह बस सुबह की कमजोरी है। 

तुला:तुला राशि के जातको के लिए कल चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर करना शुभ रहेगा। आप अपनी चतुराई और व्यवहार कुशलता के साथ ही भाग्य का भी पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपकी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको कुछ नया और रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। विदेश से संबंधित कुछ काम आपका है तो इसमें आपको भाग्य का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ के मामले मे भी दिन आपके पक्ष मे है। 

वृश्चिक: लग्न भाव में नीच चंद्रमा होने से आत्मविश्वास में कमी और मन में एक भारीपन महसूस होगा। राहु चौथे भाव में होने से घर में कोई अप्रत्याशित बात या माता से जुड़ी चिंता मन को उलझा सकती है। लेकिन दोपहर बाद जब चंद्रमा दूसरे भाव में आएंगे तो धन और परिवार की ओर से राहत और अपनापन महसूस होगा। देवगुरु बृहस्पति आज अचानक घटनाओं के आठवें भाव से निकलकर भाग्य के नौवें भाव में उच्च राशि में कदम रख रहे हैं।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना जरूरी होगा। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए आप नया वाहन खरीदने का विचार भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, नहीं तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी का माहौल बनेगा और परिवार में किसी धार्मिक या पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है।

मकर :मकर राशि के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी साझेदारी के मोर्चे पर है। देवगुरु बृहस्पति आज प्रतिस्पर्धा के छठे भाव से निकलकर साझेदारी के सातवें भाव में उच्च राशि कर्क में कदम रख रहे हैं। व्यापारिक साझेदारी और विवाह दोनों के लिए यह बेहद शुभ संकेत है। जो लोग विवाह की तलाश में हैं उनके लिए आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव छठे भाव में होने से दैनिक कामकाज में कुशलता और प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के लोगों के लग्न भाव में राहु की उपस्थिति आपको अलग ही रहस्यमय आकर्षण देती है। लोग आपकी बातों की तरफ खिंचे चले आते हैं, भले ही आप कुछ खास करें या न करें। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव पांचवें भाव में होने से रचनात्मक कार्यों में आज एक अलग ही निखार और ऊर्जा रहेगी। देवगुरु बृहस्पति आज छठे भाव में उच्च राशि में आ रहे हैं । शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय के योग हैं, साथ ही स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। 

मीन:आज मीन राशि के लिए एक दुर्लभ और बेहद शुभ दिन है। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की शत्रु राशि से निकलकर उच्च राशि कर्क में, यानी मीन के रचनात्मकता और पुण्य के पांचवें भाव में कदम रख रहे हैं। उच्च लग्नेश का पांचवें भाव में होना बेहद दुर्लभ संयोग है। संतान सुख, प्रेम जीवन, रचनात्मकता और पूर्व जन्म के पुण्य कर्म, सभी मोर्चों पर आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। चौथे भाव में शुक्रदेव दिग्बली होने से घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE