33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

Jio के इस प्लान में फ्री मिलता है Netflix, Prime Video और JioHotstar

टेक्नोलॉजी डेस्क। Reliance Jio के पास एक ऐसा पोस्टपेड प्लान है, जिसमें Netflix और Prime Video का सब्सक्रिप्शन साथ मिलता है। अगर आप उन ग्राहकों में से हैं जो पोस्टपेड सिम या प्लान का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो ये प्लान आपके काम का हो सकता है। जियो के पास पोस्टपेड सेगमेंट में बहुत ज्यादा ऑप्शन्स नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-जल्द लांच होगी Motorola की नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स

जियो का ये पोस्टपेड प्लान अपने आप में काफी यूनिक है। इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम प्लान्स हैं जो नेटफ्लिक्स का एक्सेस देते हैं, लेकिन जियो का ये प्लान देता है। इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स के साथ-साथ इसमें प्राइम वीडियो और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी बंडल किया गया है। अगर आपने अभी तक अंदाजा नहीं लगाया है, तो हम यहां 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फाइनल बिलिंग के समय इसमें GST भी जोड़ा जाएगा, इसलिए आपका फाइनल बिल 749 रुपये से ज्यादा होगा। ये साफ तौर पर एक सस्ता प्लान नहीं है, खासकर क्योंकि इसमें सिर्फ एक महीने की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। आइए इस प्लान के सभी बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और महीने भर के लिए 100GB डेटा मिलता है। 4G डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होगा। हालांकि, अगर आप एलिजिबल 5G डिवाइस में है तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 फैमिली सिम कार्ड्स तक मिल सकते हैं। फैमिली के लिए हर एडिशनल सिम कार्ड के लिए आपको 150 रुपये प्रति माह अलग से देने होंगे।

Tag: #nextindiatimes #Jio #Netflix #RelianceJio #Hotstar

RELATED ARTICLE