स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है। शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे, उनकी टीम GT ने 2022 में हार्दिक की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था, टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में है। जानिए चैंपियन टीम को क्या प्राइज मनी मिलेगी और फाइनल हारने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी?
यह भी पढ़ें-एक मैच के लिए विराट कोहली को मिलती है कितनी फीस, जानें यहां
IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रूपये मिले थे। आज विनर की प्राइज मनी 5 गुना ज्यादा बढ़ गई है। IPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस, जो टीम IPL 2026 फाइनल हारेगी उसे भी करोड़ों रुपये मिलेंगे। रनर-अप टीम की प्राइज मनी 13 करोड़ रुपये है।

इसके आलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अन्य 2 टीमों को भी प्राइज मनी मिलेगी। राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसलिए इस टीम को 7 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। SRH एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर हुई थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की उसी पिच पर होगा, जहां पिछले संस्करण का फाइनल हुआ था। ये वही पिच है, जहां इस सीजन RCB और GT आमने सामने हुई थी। तब एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। IPL 2026 फाइनल मैच का आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा। फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RCBvsGT




