32 C
Lucknow
शनिवार, मई 30, 2026

IPL 2026 फाइनल का महासंग्राम: RCB और GT में कब-कहां, किस समय होगी भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 की दो फाइनलिस्‍ट टीम तय हो गई हैं। 73 मैच और 33 दिन बाद आखिरकार पता चल गया है कि किन दो टीमों के बीच 19वें सीजन का फाइनल खेला जाएगा। 28 मार्च से शुरू हुए आईपीएल 2026 के प्‍लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें-विराट कोहली ने IPL से कमा डाले इतने करोड़, जानिए रोहित-धोनी किस नंबर पर

आरसीबी और जीटी के बीच फाइनल मुकाबला 31 मई, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। समापन समारोह शाम को 6 बजे से शुरू हो सकता है। रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए 6:55 पर आएंगे, टॉस 7 बजे होगा। RCB vs GT फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा।

आरसीबी के पास बैक टू बैक खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। इससे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (2010, 2011) और मुंबई इंडियंस (2019, 2020) ने लगातार ट्रॉफी उठाई है। पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल भी चैंपियन की तरह खेली। लीग स्‍टेज में आरसीबी ने 14 में से 9 मैच जीते। 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ आरसीबी प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही। टीम अब अपने दूसरे खिताब से बस एक जीत दूर है। डेब्‍यू सीजन में ही खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस ने भी लीग स्‍टेज के 14 में से 9 मैच जीते। 18 प्‍वाइंट और +0.695 रन रेट के साथ गुजरात दूसरे पायदान पर रही।

क्‍वालिफायर-1 में गुजरात को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दूसरे मौके को गुजरात ने भुनाया और फाइनल में एंट्री ली। 2008 से आईपीएल खेल रही आरसीबी ने 17 साल बाद खिताब का सूखा खत्‍म किया था और पिछले सीजन ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्‍स को हराया था। अब आरसीबी के पास आईपीएल में 2 ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनने का मौका है। 2022 में आईपीएल में 2 नई टीमों की एंट्री हुई थी। इसी सीजन गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में अब शुभमन गिल के पास गुजरात को दूसरी ट्रॉफी जिताने का मौका है।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RCBvsGT

RELATED ARTICLE