35 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

इन राशि के जातकों को थोड़ी उलझन का करना पड़ेगा सामना, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:दिन की शुरुआत काफी संवेदनशील रहेगी क्योंकि चंद्रदेव मीन राशि में विराजमान हैं। सुबह के समय आप थोड़े इंट्रोवर्ट महसूस कर सकते हैं और अपने ही विचारों में खोए रह सकते हैं। जैसे ही दोपहर में चंद्रदेव आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, आपकी ऊर्जा का स्तर तेजी से बढ़ेगा और आत्मविश्वास में सुधार होगा। आप अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पहल करने को तैयार रहेंगे। ऊर्जा का यह बदलाव स्पष्टता तो लाएगा, लेकिन साथ ही जल्दबाजी भी बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

वृषभ : आर्थिक नज़रिये से बृहस्पतिदेव आपकी बचत को संभाल रहे हैं, लेकिन दोपहर के बाद अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। नीच के बुधदेव के कारण दोस्तों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। करियर में राहु देव अचानक कोई नया मौका या पहचान दिला सकते हैं, लेकिन ऑफिस की राजनीति से दूर रहना ही आपके हित में होगा। प्रेम संबंधों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए अपने व्यवहार को सरल और विनम्र रखें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और पर्याप्त आराम करें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन समझदारी से उस काम को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। अगर आज आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च हो सकता है। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क :बुधदेव की स्थिति के कारण फैसले लेने में थोड़ी दुविधा हो सकती है, इसलिए व्यावहारिक होकर सोचें। आर्थिक लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलें। कामकाज के क्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी और अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों में तालमेल बिठाने की जरूरत होगी क्योंकि काम की व्यस्तता आपको अपनों से दूर कर सकती है। मानसिक थकान से बचने के लिए मेडिटेशन करें और पर्याप्त आराम लें।

सिंह :पैसों के मामलों में आज सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है, किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। सातवें भाव के राहु पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए बातचीत स्पष्ट रखें। करियर के मोर्चे पर दोपहर के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सही गाइडेंस मिलेगी । बृहस्पतिदेव के प्रभाव से दोस्तों का साथ और आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सुबह के वक्त मानसिक तनाव से बचें। योग और ध्यान आपको संतुलित बनाए रखने में मदद करेंगे।

कन्या: दिन की शुरुआत रिश्तों और पार्टनरशिप पर ध्यान केंद्रित करने के साथ होगी। आप दूसरों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और आपसी तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद अचानक भावनात्मक बदलाव और गुप्त बातों पर ध्यान बढ़ सकता है। आज का दिन मेल-मिलाप से शुरू होकर आंतरिक बदलाव की ओर बढ़ेगा। बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और नई पहचान दिलाने में आपकी पूरी मदद कर रहे हैं, जिससे आपको पेशेवर सफलता मिलेगी।

तुला: तुला राशि वालों के लिए किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपके व्यवसाय में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। भाइयों से सलाह-मशविरा करेंगे तो व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को आज लव पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बात पर बहस हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने शिक्षकों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वे जरूर अमल करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु: आप खुद को पारिवारिक मामलों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। दोपहर के बाद आपकी क्रिएटिविटी और खुद को जाहिर करने की इच्छा बढ़ेगी। आज का दिन घरेलू शांति से शुरू होकर सुखद अभिव्यक्ति की ओर बढ़ेगा। पांचवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव की मौजूदगी आपके जीवन में खुशियां और नया आकर्षण लेकर आएगी। बृहस्पतिदेव पार्टनरशिप में मजबूती दिलाने में सहायक होंगे।

मकर : मकर राशि वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसलिए आप अपने सभी काम करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आप उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जो लंबे समय से लंबित हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई बहस छिड़ती है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी पेशा जातक आज मौज मस्ती से सभी कार्यों को पूरा करेंगे और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं।

कुंभ : आप बचत या घरेलू संसाधनों को मैनेज करने के बारे में सोच सकते हैं। दोपहर के बाद आप काफी सक्रिय हो जाएंगे और आपका ध्यान संवाद व छोटी यात्राओं की ओर मुड़ेगा। आज का दिन स्थिरता से शुरू होकर गतिविधि की ओर बढ़ने वाला है। सूर्यदेव और शुक्रदेव आपके साहस को बढ़ाएंगे और आपकी बातचीत में नया आत्मविश्वास भरेंगे, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन: आज का दिन आत्म-जागरूकता से शुरू होकर भौतिक सुखों की ओर बढ़ने वाला है। सूर्यदेव और शुक्रदेव दूसरे भाव में बैठकर आर्थिक लाभ के सुंदर अवसर प्रदान करेंगे और आपकी वाणी में मिठास लाएंगे, जिससे आपकी साख बढ़ेगी। नीच के बुधदेव सोच में भ्रम पैदा कर सकते हैं, इसलिए बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। राहु के कारण अचानक बेमतलब के खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button