नई दिल्ली। ब्रिटेन (Britain) में 14 सालों बाद लेबर पार्टी की सरकार बनी है। वहीं, इस बार भारतीय (Indian) मूल के 29 सांसदों को आम चुनाव में जीत मिली। लेबर पार्टी के 19 भारतीय (Indian) सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस (British Parliament) जाएंगे। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें-ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जीत पर शशि थरूर ने भाजपा पर कसा तंज
इन भारतीय मूल की सांसदों में से एक भारत के गुजराती मूल की उम्मीदवार शिवानी राजा (Shivani Raja) ने लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीत हासिल की है। हाउस ऑफ कॉमंस (British Parliament) में शपथ ग्रहण के दौरान शिवानी राजा के हाथों में भगवद गीता (Bhagavad Gita) की किताब थी। उन्होंने गीता (Bhagavad Gita) की किताब को अपने हाथ में रखकर सांसद की शपथ ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
(British Parliament) में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिवानी राजा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज सांसद में शपथ लेना सम्मान की बात है। मुझे गीता (Bhagavad Gita) पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है।” ब्रिटेन (Britain) में भारतीय समुदायों के बीच शिवानी राजा काफी लोकप्रिय हैं।
कंजरवेटिव उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 14,526 वोट हासिल किए और लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल से 4,426 वोटों से हराया। शिवानी राजा (Shivani Raja) का जन्म भी लीजेस्टर में हुआ है। वो गुजराती मूल की हैं और उनका परिवार दीव से ताल्लुक रखता है। चुनाव के दौरान उन्होंने ब्रिटेन (Britain) में गुजरात खासकर दीव के रहने वाले लोगों को लुभाने की खूब कोशिश की।
Tag: #nextindiatimes #BritishParliament #BhagavadGita