38.1 C
Lucknow
शनिवार, जून 6, 2026

ये हैं भारत के सबसे अमीर सीएम, जानें किस नंबर पर योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। देश में हाल ही में हुए सियासी उलटफेर और नए मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद घोषित संपत्तियों के आधार पर भारत के शीर्ष पांच सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की नई सूची सामने आई है। इस सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार 1,413 करोड़ रुपये की विशाल घोषित संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं।

यह भी पढ़ें-दूध बेचने से लेकर सीएम की कुर्सी तक, आंसू ला देगी ममता बनर्जी की कहानी

उनके बाद दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ आंकी गई है। तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने वाले तमिलगा वेट्ट्री कझगम के नेता सी. जोसेफ विजय 648 रुपये करोड़ की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू 332 रुपये करोड़ की घोषित संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो 46 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं।

अगर बात सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की करें तो उनके पास 1.54 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, पुष्‍कर सिंह धामी 4.64 करोड़ की संपत्तियों के मालिक हैं। जब सीएम योगी ने एमएलसी चुने गए थे, उस समय उनकी संपत्ति 95.98 लाख रुपए थी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2014 में सांसद रहते उनकी संपत्ति 72.17 लाख रुपए थी। अब उनकी संपत्ति 1.54 करोड़ हो गई है।

उनके पास एक लाख कीमत की एक रिवॉल्वर और 80 हजार रुपए की एक राईफल भी है। 2014 में उनके पास तीन लग्जरी गाड़ियां थीं, जिनमें एक पुरानी टाटा सफारी, इनोवा और नई फॉर्च्यूनर शामिल है। राजनीतिक और क्षेत्रीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो देश के शीर्ष तीन सबसे अमीर मुख्यमंत्री दक्षिण भारत से आते हैं, जबकि आखिरी दो पायदानों पर उत्तर-पूर्वी राज्यों का दबदबा है।

Tag: #nextindiatimes #YogiAdityanath #DKShivakumar

RELATED ARTICLE