34 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

इस शहर में खुला था देश का पहला पेट्रोल पंप, तब हैंडपंप से होती थी सप्लाई

मुंबई। आज भारत में कुल पेट्रोल पंप की संख्या 1 लाख से अधिक हो गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि पहला पेट्रोल पंप किस शहर में खोला गया था और किसने उस पेट्रोल पंप की शुरुआत की थी?

यह भी पढ़ें-भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, नाम सुनकर यकीन नहीं होगा आपको

भारत का पहला पेट्रोल पंप (Petrol Pump) 1928 में मुंबई में खोला गया था। तब मुंबई को बॉम्बे कहा जाता था। ये पेट्रोल पंप बर्मा शेल द्वारा शुरू किया गया था, जिसे बाद में भारत पेट्रोलियम के नाम से जाना गया। ह्यूजेस रोड (अब एनी बेसेंट रोड, वर्ली) पर स्थित इस स्टेशन को ‘बर्मा शेल स्टेशन’ कहा जाता था। उस पेट्रोल पंप में केवल दो हाथ से चलने वाले डिस्पेंसर थे और इसकी स्टोरेज कैपेसिटी लगभग 200-300 गैलन (900-1,200 लीटर) थी।

बर्मा शेल एक ब्रिटिश तेल कंपनी थी जिसने 1928 से 1976 तक भारत में काम किया, और पूरे देश में मिट्टी के तेल, पेट्रोल और लुब्रिकेंट्स के डिस्ट्रिब्यूशन की शुरुआत की। यह बर्मा ऑयल कंपनी और शेल पेट्रोलियम कंपनी के बीच एक जॉइंट वेंचर था। उस समय, भारत में कोई तेल रिफाइनरी तो थी नहीं, इसलिए पेट्रोल को ही पानी के जहाजों के जरिए आयात किया जाता था।

तब पेट्रोल बर्मा (अब म्यांमार), ईरान और पश्चिम एशिया से आता और फिर इसे ट्रकों या बैलगाड़ियों के जरिए 40-गैलन वाले ड्रमों में भरकर स्टेशन तक पहुँचाया जाता। बता दें कि गाड़ियों में पेट्रोल भरने के लिए हैंड-पंपों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे यह पूरी प्रोसेस पूरी तरह से हाथों से की जाती थी। इस पेट्रोल के शुरुआती ग्राहकों में अमीर पारसी और गुजराती व्यापारी परिवार थे। साथ ही ब्रिटिश अधिकारियों के अलावा सरकारी अधिकारी, मुंबई आने वाले राजा और टैक्सी ड्राइवर यहां के रेगुलर कस्टमर बन गए।

Tag: #nextindiatimes #PetrolPump #Business

RELATED ARTICLE