39.8 C
Lucknow
बुधवार, जून 17, 2026

IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी को लेकर फिर से बवाल, प्रियांश आर्य ने जड़ा अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-ए और अफगानिस्तान-ए (IND A vs AFG A) के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके।

यह भी पढ़ें-मैदान पर लड़ाई के बाद मुश्किल में वैभव सूर्यवंशी!अब ICC सुना सकता है ये बड़ा फैसला

उधर प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव और प्रियांश ने 75 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। वैभव 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दावुदजई ने खालिद के हाथों कैच कराया।

वहीं, प्रियांश ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बना सके। बता दें अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर इंडिया ए के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उधर लगातार दो मैचों में खराब प्रदर्शन वाली इंडिया ए के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में ‘धक्का-मुक्की’ वाले विवाद में रहे लेकिन आज वो कोई खास कमाल नहीं दिखा सके।

वैभव सूर्यवंशी के कैच को लेकर बवाल:

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पांचवें मुकाबले में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब अंपायर के एक फैसले पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी बीच मैदान पर ही उलझ गए। अफगानिस्तान के फील्डर द्वारा पकड़े गए एक बेहद शानदार और साफ दिखने वाले कैच को जब थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दे दिया तो अफगान खिलाड़ी दंग रह गए और उन्होंने मैदान पर ही अंपायर्स के साथ तीखी बहस शुरू कर दी।

आपको बता दें भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Tag: #nextindiatimes #INDAvsAFGA #PriyanshArya #VaibhavSuryavanshi

RELATED ARTICLE