31 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

फिल्मों में इंस्पेक्टर बन हासिल की पहचान, असल में भी लोग करते थे सलाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार इफ्तेखार (Iftekhar) की जिन्हें बड़े पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस ‘इंस्पेक्टर’ के सामने तो ‘डॉन’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी खौफ खाते थे।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका

इफ्तेखार जन्मे जालंधर में थे, लेकिन अपना ग्रेजुएशन लखनऊ में किया और वहीं पेंटिंग की पढ़ाई की। पेंटिंग के अलावा गाने का भी शौक था तो म्यूजिक कंपोजर कमल दासगुप्ता के साथ काम करने के लिए कलकत्ता चले गए। मगर जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार पड़ोसी मुल्क चला गया और हिंसा के चक्कर में इफ्तेखार को कलकत्ता छोड़ना पड़ा।

मुंबई जाकर इफ्तेखार की मुलाकात अशोक कुमार (Ashok Kumar) से हुई जिनकी मदद से उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘मुकद्दर’ मिली। रोल छोटा था, लेकिन टैलेंट ने उन्हें पहचान दिला ही दी। ‘इत्तेफाक’ ऐसी फिल्म थी जिसमें वह पहली बार इंस्पेक्टर बने थे। इस किरदार को उन्होंने ऐसे जीया कि मेकर्स उन्हें ऐसे ही ऑफर्स देने लगे।

इफ्तेखार भी कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने 60 और 70 के दशक में इतनी फिल्मों में इंस्पेक्टर के रोल किए कि लोग उन्हें असली पुलिस ऑफिसर समझने लगे थे। कहा जाता है कि इफ्तेखार ने कई बार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, लेकिन उन्हें पुलिसवाला समझकर जाने दिया जाता था। कुछ तो इफ्तेखार को पुलिस समझकर सैल्यूट भी करते थे। 400 फिल्में करने वाले इफ्तेखार ने ज्यादातर अमिताभ बच्चन की फिल्मों में पुलिसवाले की भूमिका निभाई जिसमें ‘जंजीर’, ‘डॉन’ और ‘शोले’ जैसी फिल्में हैं। अमिताभ के अलावा राजेश खन्ना के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। उन्होंने राजेश के साथ ‘जोरू का गुलाम’, ‘द ट्रेन’ और ‘महबूब की मेहंदी’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Tag: #nextindiatimes #Iftekhar #Entertainment #Bollywood

RELATED ARTICLE