31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

नए साल के पहले दिन कैसा रहेगा आपका भाग्य, जरूर पढ़े राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: आज से नया साल 2024 की शुरुआत है रही है और नया साल हर किसी के लिए उमंग और उत्साह लेकर आता है। हैप्पी न्यू ईयर के पहले दिन चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस दिन शनि शुक्र का समसप्तक योग, सौभाग्य योग, आयुष्मान योग, लक्ष्मी नारायण योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे नए साल के पहले दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 के पहले दिन बन रहे शुभ योग का फायदा पांच राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लोग कल मौज मस्ती करते नजर आएंगे और धर्म कर्म के कार्यों में भी मन लगेगा।

वृषभ :वृषभ राशि वाले कल न्यू ईयर का आनंद लेंगे और माता पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। कल आप पूरे दिन मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो कल आपको राहत मिल सकती है। भगवान शिव की कृपा से साल के पहले दिन आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और आपके विरोधी भी आपको न्यू ईयर विशेस करेंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए हैप्पी न्यू ईयर का पहला दिन अच्छा रहेगा, पूंजी निवेश करने के बाद लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा और शरीर में थकान भी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। जबकि आपको परिवार में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शौक पर कुछ धन खर्च करेंगे। नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिेलगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास और निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपको आज कोई उपहार आदि मिल सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप अपने रिश्ते की बात परिवार में कर सकते हैं। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे। अगर आप आज अपने बच्चे को विदेश में पढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ मिलेगा।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन आपकी योजनाएं आज सफल होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक आपको मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। कहीं यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आपको ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा, आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार कर सकते हैं।

कन्या: नए साल के पहले दिन कन्या राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी और आसपास खुशनुमा माहौल देखकर मन भी प्रसन्न रहेगा। नए साल के मौके पर सामाजिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यवहार में नरमी होने के कारण सभी लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों के लिए नए साल का पहला दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन वृद्धि होने से व्यवसायी वर्ग अधिक व्यस्त रहेंगे और आर्थिक लाभ भी अच्छा रहेगा। कल मित्रों और प्रियजनों का आना जाना लगा रहेगा और एक दूसरे को नए साल की बधाइयां भी देंगे।

तुला: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आज इनको कुछ ऐसा काम दिया जा सकता है जिससे इनका मूड खराब होगा। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। निकट संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बढ़ते खर्चों से आपका मूड खराब होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको आज लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

मकर : मकर राशि वालों के लिए कल यानी 1 जनवरी का दिन लक्ष्मी नारायण योग की वजह से फायदेमंद रहेगा। मकर राशि वालों के कल यानी नए साल के पहले दिन आत्मविश्वास और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और नए नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी होगी। दोपहर बाद काम से निकलकर दोस्तों और परिचितों के साथ खुशी के पल बिताएंगे और मन की बातों को साझा भी करेंगे। इस राशि के जो जातक न्यू ईयर के पहले दिन काम कर रहे हैं, वे कल जल्द काम खत्म करेंगे और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ :आज सितारों की चाल से मालूम होता है कि कुंभ राशि के जातकों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में इनको आज पूर्व में किए निवेश और प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको आज कारोबार में भाइयों और परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज के दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना चाहिए।

मीन: मीन राशि वाले कल नए साल के पहले दिन काफी खुश रहेंगे और सामाजिक कार्यों को करने में आपका मन लगेगा। व्यापारी बिजनस में अगर घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेंगे तो कल आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की कल कार्यक्षेत्र में उच्च वर्ग के अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा और यही जान-पहचान भविष्य में आपके काम आएगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो साल के पहले दिन परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE