37 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

तपती गर्मी में कैसे रखें खुद को ठंडा, हीटवेव में ये सावधानियां हैं जरूरी

लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तरी भारत में तापमान बढ़ने वाला है। आशंका है कि 17 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जैसे-जैसे पारा 40 डिग्री के पार जाएगा, चिलचिलाती धूप और लू (Heatwave) का प्रकोप भी बढ़ेगा। ऐसी चिलचिलाती गर्मी न सिर्फ थकाने वाली होती है, बल्कि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या की वजह भी बन सकती है। ऐसे में खुद को ठंडा रखना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें-टूटते और बेजान बालों से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये आसान से टिप्स

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। इसके कारण डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो बेहद खतरनाक है। दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। घर से बाहर निकलें, तो अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें। केवल सादा पानी काफी नहीं है। नींबू पानी, ओआरएस या नारियल पानी भी पिएं, ताकि शरीर में नमक और शुगर का बैलेंस बना रहे।

छाछ, आम पन्ना और बेल का शरबत प्रकृति के बेहतरीन कूलेंट हैं। ये न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि गर्मियों में पेट भी ठंडा रखते हैं। अपनी डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी शामिल करें। इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है। गर्मियों में सिंथेटिक या पॉलिएस्टर के बजाय सूती या लिनन के कपड़े पहनें। ये पसीने को सोखते हैं और हवा को शरीर तक पहुंचने देते हैं।

दोपहर के समय घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें और मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे घर में गर्मी कम ट्रैप होगी। आप अपनी बालकनी में खस के पर्दों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

Tag: #nextindiatimes #Heatwave #Summer #Health

RELATED ARTICLE

close button