42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

भारतीय महिला क्रिकेटरों को कितनी मिलती है सैलरी, पुरुषों के मुकाबले कम या ज्यादा?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज सीजन 2022-23 के लिए महिला क्रिकेटर्स (Indian women cricketers) की नई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी की। इसमें 17 खिलाड़ियों को जगह मिली। इन 17 खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग ग्रेड में रखा गया है। हर ग्रेड की सालाना सैलरी अलग-अलग है। ठीक एक महीने पहले BCCI ने इसी तरह पुरुषों की भी नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी।

यह भी पढ़ें-BCCI और ICC में कौन है ज्यादा ताकतवर, जानें दोनों के पास कितना पैसा

उस लिस्ट में 26 खिलाड़ियों को चार ग्रेड में रखा गया था। महिला और पुरुष क्रिकेटर्स के इन ग्रेड्स में सैलरी का बहुत बड़ा फासला है। महज दोनों कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के टॉप ग्रेड की ही तुलना की जाए तो इसमें 14 गुना अंतर है। महिला क्रिकेटर्स के ‘ग्रेड ए’ में शामिल किए जाने वाली खिलाड़ियों को BCCI सालाना 50 लाख रुपए देता है जबकि पुरुष क्रिकेटर्स के ‘ग्रेड ए+’ में शामिल खिलाड़ियों की सालाना सैलरी 7 करोड़ है।

महिला क्रिकेटर्स की ‘ग्रेड बी’ खिलाड़ियों की सालाना सैलरी 30 लाख है। वहीं पुरुष क्रिकेटर्स की दूसरी ग्रेड यानी ‘ग्रेड ए’ में हर खिलाड़ी को 5 करोड़ सालाना दिया जाता है। यानी यहां 16 गुना से भी ज्यादा फासला है। महिला क्रिकेटर्स के ‘ग्रेड सी’ में शामिल खिलाड़ियों को महज 10 लाख रुपए सालाना सैलरी है।

उधर पुरुषों के थर्ड ग्रेड यानी ‘ग्रेड बी’ में 3-3 करोड़ मिलता है। यानी यहां पर दोनों की सैलरी में 30 गुना अंतर है। पुरुष क्रिकेटर्स में चौथी ग्रेड भी है। ‘ग्रेड सी’ में शामिल क्रिकेटर्स को 1-1 करोड़ सालाना सैलरी मिलती है, जबकि महिला क्रिकेटर्स में चौथी ग्रेड नहीं रखी गई है। एक महिला वनडे मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेटरों को लगभग 6 लाख रुपये दिए जाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #IndiaVSSriLanka #TEAMINDIA #WomensCricketTeam

RELATED ARTICLE

close button