मुंबई। हर सीजन की तरह IPL 2026 में भी फैंस को चीयरलीडर्स का जलवा देखने को मिल रहा है।टूर्नामेंट के 19वें सीजन में कुल 10 टीमें खेल रही हैं। हर टीम की चीयरलीडर्स होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीयरलीडर्स को 1 मैच के लिए कितनी सैलरी मिलती है?
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अभी तक किसके नाम हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के? देखें कौन है नंबर-1
गौर करने वाली बात यह है कि चीयरलीडर्स खिलाड़ियों की तरह करोड़ों रुपये नहीं कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 के सीजन में चीयरलीडर्स को 12 से 25 हजार रुपये के बीच सैलरी मिल रही है। यह सैलरी एक मैच के लिए मिलती हैं। अगर औसत 20 हजार रुपये एक मैच का लेकर चलें तो सीजन में सभी टीमें 14-14 लीग मैच खेलती हैं। इस लिहाज से एक सीजन में एक चीयरलीडर करीब 2.80 लाख रुपये कमाती है।

चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा सैलरी कोलकाता नाइट राइडर्स के जरिए दी जाती है। वहीं सबसे कम सैलरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम देती है। वहीं 2022 से आईपीएल कदम रखने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें कथित तौर पर चीयरलीडर्स को 15 से 20 हजार रुपये की सैलरी देती हैं।
आपको बता दें कि अलग-अलग टीमें सैलरी भी अलग-अलग देती हैं। बताते चलें 2008 यानी शुरुआती सीजन से ही चियरलीडर्स आईपीएल का हिस्सा रही हैं। यह चीयरलीडर्स बाउंड्री लाइन के बाहर स्टैंड्स से पहले मौजूद स्टेज पर डांस करती हैं। मैदान पर मौजूद दर्शकों के अलावा टीवी पर चीयरलीडर्स को लाइव दिखाया जाता है।
सभी टीमों के जरिए चीयरलीडर्स को दी जाने वाली सैलरी:
कोलकाता नाइट राइडर्ड: ₹24,000 – ₹25,000
मुंबई इंडियंस: ₹20,000
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ₹20,000
चेन्नई सुपर किंग्स: ₹15,000 – ₹17,000
दिल्ली कैपिटल्स: ₹12,000 – ₹15,000
पंजाब किंग्स: ₹12,000 – ₹15,000
सनराइजर्स हैदराबाद: ₹12,000 – ₹15,000
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #cheerleaders #INDIANPREMIERLEAGUE




