स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं जीत हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 8 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कब-कब हराया है।
यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी
T20 World Cup 2007 के ग्रुप चरण मैच में भारत ने पाकिस्तान को पहली बार मात दी थी। टीम इंडिया ने मुकाबले को 5 रनों से अपने नाम किया था।
2012:
टी20 वर्ल्ड कप 2012 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीम टकराई थी। इस मुकाबले में 129 रनों के लक्ष्य को भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
2014:
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने मैच को 7 विकेट से जीता था।

2016:
टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 118 रन बनाए थे।
2022:
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए थे। इस मैच में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।
2024:
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम द्वारा दिए गए 120 रनों के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी थी।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDvsPAK




