31 C
Lucknow
शनिवार, मई 30, 2026

कुदरत का जादू या साइंस? पढ़ें नारियल के अंदर कहां से आता है पानी

डेस्क। चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए सड़क किनारे बिकने वाला नारियल पानी सबसे बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प माना जाता है। इसे पीते ही शरीर में तुरंत ताजगी और ऊर्जा का अहसास होने लगता है लेकिन क्या आपने कभी शांत दिमाग से यह सोचा है कि चारों तरफ से पूरी तरह कड़े छिलके से बंद इस फल के भीतर इतना साफ और हल्का मीठा पानी कहां से आ जाता है?

यह भी पढ़ें-एक महीने तक नारियल पानी पीने से शरीर में दिखेंगे ये जादुई बदलाव

coconut के पेड़ काफी ऊंचे होते हैं और उनके फल सबसे ऊपरी हिस्से पर लगते हैं। इस ऊंचाई तक पानी पहुंचाने के लिए पेड़ की जड़ें जमीन के काफी नीचे से नमी और जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं। इस खींचे गए पानी को पेड़ के तने में मौजूद जाइलम नाम के विशेष टिश्यू (ऊतक) ऊपर की तरफ ले जाते हैं। यह पानी ऑस्मोसिस की प्रक्रिया के जरिए गुरुत्वाकर्षण के विपरीत पेड़ के सबसे ऊंचे हिस्से पर मौजूद नारियल के फलों तक पहुंचता है और धीरे-धीरे उसके अंदर इकट्ठा होने लगता है।

विज्ञान की भाषा में बात करें तो नारियल के भीतर जमा होने वाले इस साफ तरल पदार्थ को एंडोस्पर्म कहा जाता है। यह असल में एक न्यूट्रिशन से भरपूर लिक्विड होता है, जिसका मुख्य काम नारियल के बीज को विकसित होने के लिए लगातार पोषण देना है। यह पानी पेड़ की पूरी परिवहन प्रणाली से छनकर ऊपर पहुंचता है, इसलिए यह पूरी तरह शुद्ध और बैक्टीरिया मुक्त होता है।

जैसे-जैसे समय बीतता है और नारियल का फल पकने की अवस्था में पहुंचता है, इसके भीतर एक और रासायनिक बदलाव शुरू होता है। यह लिक्विड एंडोस्पर्म धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है और नारियल की अंदरूनी दीवारों पर जमना शुरू कर देता है। शुरुआत में यह जमा हुआ हिस्सा बेहद मुलायम और जेली जैसा होता है, जिसे हम नारियल की मलाई कहते हैं। वक्त के साथ यही मलाई सख्त होकर सफेद गरी या खोपरा बन जाती है और जो अतिरिक्त पानी बच जाता है वही अंत तक लिक्विड फॉर्म में रहता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि नारियल का पानी इतना हल्का मीठा क्यों लगता है। दरअसल, जब पेड़ अपनी जड़ों से पानी ऊपर भेजता है, तो उसमें जमीन के मिनरल्स के साथ-साथ पेड़ के पत्तों द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक शुगर और एंजाइम्स भी मिल जाते हैं। प्रकृति की इस बेहतरीन फिल्टर प्रणाली के कारण इसमें बाहर की धूल या गंदगी का प्रवेश नामुमकिन होता है। पूरी तरह प्राकृतिक सील पैक होने की वजह से ही यह पानी हमेशा मिनरल वाटर से भी ज्यादा साफ, ताजा और प्राकृतिक मिठास से भरपूर बना रहता है।

Tag: #nextindiatimes #coconut #coconutwater

RELATED ARTICLE