ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता Honda की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे निर्माता की ओर से लग्जरी सेडान कार के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से Honda Prelude को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि निर्माता की ओर से अभी इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। निर्माता की ओर से इस कार को दो लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जिससे यह 104 किलोवाट की पावर और 182 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन से गाड़ी 8.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाई जा सकती है।

होंडा की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स, 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, बोस ऑडियो सिस्टम, Level-2 ADAS, वेंटिलेडिट सीट, स्पोर्ट सीट, प्रीमियम इंटीरियर जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
निर्माता की ओर से इस गाड़ी के लॉन्च पर कोई औपचारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में मई और जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है। होंडा की ओर से इस गाड़ी को भारत में आयात किया जाएगा। ऐसे में इसकी एक्स शोरूम कीमत 70 से 75 लाख रुपये तक हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #HondaPrelude #Honda




