36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

E Clutch के साथ लॉन्‍च हुई Honda NX 500 मोटरसाइकिल, मिलेंगी ये खासियतें

ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता होंडा की ओर से कई सेगमेंट में स्‍कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही एडवेंचर मोटरसाइकिल Honda NX 500 को E Clutch के साथ लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से पहले भी इस मोटरसाइकिल की बिक्री बिना इस फीचर के की जा रही है।

यह भी पढ़ें-गजब के फीचर्स के साथ लांच हुई Kawasaki Versys 1100, देखें कीमत

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फीचर के कारण मोटरसाइकिल को स्‍टार्ट करने से लेकर गियर बदलने और क्‍लच दबाकर स्‍पीड को नियंत्रित करने के दौरान क्‍लच की जरुरत कम हो जाती है और इसका फायदा कम थकान के तौर पर मिलता है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 500 सीसी की क्षमता का इंजन दिया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 35 किलोवाट पावर और 43 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। जिसके साथ छह स्‍पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से इसमें ई क्‍लच के साथ ही एलईडी हेडलाइट, ड्यूल चैनल एबीएस, ईएसएस, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, असिस्‍ट और स्लिप्‍र क्‍लच, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सिस्‍टम, 17-19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट में 296MM का डिस्क और पीछे 240MM का डिस्क दिया गया है।

इसके फ्रंट में LED हेडलाइट, 5 इंच का TFT कंसोल, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ ही फ्रंट टायर 19 इंच और पीछे के टायर 17 इंच का अलॉय व्‍हील्‍स के साथ दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 7.43 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए बुकिंग भी करवाई जा सकती है।

Tag: #nextindiatimes #HondaNX500 #Automobile

RELATED ARTICLE