ये हिंदी फिल्म पाकिस्तानी मूवी का रीमेक थी, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ही थी हीरोइन

एंटरटेनमेंट डेस्क। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में नई फिल्मों का चलन शुरू हो गया है। नई कहानियां, नए किरदार पर्दे पर पेश हो रहे थे। इसी बीच हिंदी सिनेमा में एक पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक बना। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई एक्टर्स तो थे ही, साथ ही फिल्म में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने भी काम किया और ये वही एक्ट्रेस थीं, जो ओरिजिनल फिल्म में भी नजर आईं थीं और फिर बॉलीवुड में बने रीमेक में भी इन्होंने काम किया।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

इस रीमेक फिल्म का एक गाना खूब चर्चा में रहा था। दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1990 में आई ‘पति, पत्नी और तवायफ’ है। इस फिल्म की चर्चा इसलिए ज्यादा हुई, क्योंकि ये फिल्म एक पाकिस्तानी फिल्म का ऑफिशियली हिंदी रीमेक थी। फिल्म असल में 1988 में आई पाकिस्तानी फिल्म ‘बाजार-ए-हुस्न’ (Baazar e Husn) का हिंदी रीमेक थी।

हिंदी फिल्म (Hindi film) में मिथुन चक्रवर्ती, सलमा आगा, फराह नाज, अनीता राज और सुमीत सहगल जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म को राजकुमार कोहली ने बनाया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल दिखाकर नहीं गई, लेकिन सलमा आगा के किरदार की चर्चा खूब हुई, क्योंकि उन्होंने अपने उसी रोल को दोबारा से जिया था।

दरअसल इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इसमें सलमा आगा तवायफ के किरदार में नजर आईं थीं। वहीं पाकिस्तानी फिल्म ‘बाजार-ए-हुस्न’ में भी सलमा आगा ने वही किरदार निभाया, जिसे उन्होंने हिंदी फिल्म में निभाया। मतलब ये है कि उन्होंने अपने ओरिजिनल किरदार को ही हिंदी फिल्म में रिपीट किया था। हिंदी फिल्म के रीमेक के निर्देशक राजकुमार कोहली ने इस फिल्म के स्क्रीनप्ले, सीन्स और ड्रामे को लगभग हूबहू पाकिस्तानी फिल्म से कॉपी किया था। मिथुन (Mithun Chakraborty) और सलमा आगा (Salma Agha Songs) की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई तो वहीं फिल्म में सलमा आगा ने गाने भी गाए, जो खूब हिट भी हुए।

Tag: #nextindiatimes #Hindifilm #Entertainment

RELATED ARTICLE