31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

हिमाचल की रितु नेगी को मिलेगा देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार

Print Friendly, PDF & Email

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र शिरोग की बेटी व भारतीय महिला कबड्डी (Indian women kabaddi) टीम की कप्तान रितु नेगी (Ritu Negi) को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award 2023) के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें-रिलीज होते ही ‘डंकी’ ने मचाया धमाल, फर्स्ट शो देख फैंस ने फोड़े पटाखे

उनके चयन से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। बता दें कि रितु नेगी (Ritu Negi) के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। रितु नेगी (Ritu Negi) ने चीन में भारत का दमखम दिखाया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था। खेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को 2023 के अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award 2023) की घोषणा हुई। जिसमें रितु नेगी का नाम भी शामिल है।

राष्ट्रपति आज खेल प्रतिभाओं को अर्जुन पुरस्कार से करेंगे सम्मानित -  President Ramnath Kovind To Be Conferred Arjuna Award On Sports Day - Amar  Ujala Hindi News Live

इस पुरस्कार (Arjuna Award 2023) को लेकर भारतीय टीम की कप्तान रितु नेगी ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award to Ritu Negi) जितना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने अपने खेल में जीत के लिए भरपूर कोशिश करनी चाहिए।

रितु नेगी ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award 2023) की सूचना मिलने से वह और उसके परिजन बहुत खुश हैं। बता दें कि रितु नेगी इन दिनों अपने मायके शिरोग गांव में आई हुई है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष आयोजन 9 जनवरी 2024 को होना है। रितु नेगी (Ritu Negi) के नेतृत्व में वर्ष 2008 सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स 2011 में जूनियर महिला गेम्स में भी भारत को गोल्ड मेडल जीता हैं।

Tag: #nextindiatimes #ArjunaAward2023 #RituNegi

RELATED ARTICLE