आ गई हवा में उड़ने वाली कार! देखें Tesla की रॉकेट टेक्नोलॉजी वाली कार की कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। टेस्ला (Tesla) ने 2017 में अपने पहले कॉन्सेप्ट मॉडल को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था। अब लगभग 9 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपनी पूरी तरह से रिडिजाइन की गई नई रोडस्टर (Roadster) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस नई स्पोर्ट्स कार में एक बेहद आकर्षक, नया और शार्प डिजाइन दिया गया है। कंपनी इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट्स- परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-भारत में लांच हुई Tesla Model Y; यहां खुला पहला शोरूम, जानें फीचर्स

लाइव शो में दिखा हवा में अनोखा कारनामा:

लाइव डेमो शो के दौरान टेस्ला ने दिखाया कि यह गाड़ी केवल सड़क पर चलने तक सीमित नहीं है, बल्कि हवा में भी बेहतरीन स्टंट दिखा सकती है। यह कार हवा में पलट सकती है, उल्टी चल सकती है और बैरल रोल (barrel roll) जैसे जटिल स्टंट कर सकती है। कंपनी के अनुसार, यह स्पोर्ट्स कार मात्र 0.81 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे (लगभग 96.56 किमी/घंटा) की रफ्तार हासिल कर सकती है।

तीन शक्तिशाली वेरिएंट्स की खासियतें:

  • परफॉर्मेंस (Performance) वेरिएंट:
  • यह शुरुआती मॉडल दो सीटों वाला है, जिसे सामान्य सड़कों पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स और मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम दिया गया है।
  • यह कार 1.6 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60mph की स्पीड पकड़ सकती है।
  • थ्रस्ट (Thrust) वेरिएंट:
  • रेस ट्रैक के लिए खास तौर पर तैयार इस दो सीटों वाले मॉडल में सक्शन सिस्टम के साथ पीछे की तरफ कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं।
  • यह वेरिएंट 0.9 सेकंड से भी कम समय में 60mph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
  • रॉकेट (Rocket) वेरिएंट:
  • यह सबसे टॉप और सिंगल सीट वाला मॉडल है। इसमें कार के चारों तरफ कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स लगे हैं, जो आगे बढ़ने, ऊपर उठने और घूमने की स्पीड में मदद करते हैं।
  • इसका 0 से 60mph की स्पीड पकड़ने का समय मात्र 0.59 सेकंड से कम बताया गया है।

रेंज, टॉप स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी:

टेस्ला के दावे के अनुसार, इस कार की सिंगल चार्ज रेंज 483 किलोमीटर से अधिक होगी। वहीं रॉकेट मॉडल की टॉप स्पीड 370 किलोमीटर प्रति घंटा (230mph) से अधिक बताई गई है।

इस कार में स्पेसएक्स (SpaceX) की रॉकेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसका थ्रस्टर सिस्टम टायरों से मिलने वाले फोर्स की तुलना में चार से पांच गुना अधिक बल उत्पन्न करता है।

कंप्रेस्ड गैस को सुरक्षित रखने के लिए विशेष कार्बन-फाइबर वेसल का इस्तेमाल किया गया है,

जिससे इसका फ्लाइंग टाइम बढ़ जाता है।

इंटीरियर और उत्पादन की योजना

कार का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है, जिसमें ग्रे माइक्रोसुएड (Grey Microsuede) डिटेलिंग के साथ अल्ट्रा-व्हाइट केबिन दिया गया है।

गाड़ी का वजन कम रखने के लिए मैग्नीशियम, टाइटेनियम और कार्बन फाइबर का भारी मात्रा में प्रयोग किया गया है।

हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी कैपेसिटी और मोटर आउटपुट की सटीक जानकारी साझा नहीं की है।

टेस्ला का लक्ष्य वर्ष 2028 तक इसका उत्पादन शुरू करने का है और इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Tag: #nextindiatimes #Tesla #Tesla Roadster

RELATED ARTICLE