डेस्क। भारत में गर्मियों का मतलब सिर्फ तपती धूप नहीं बल्कि फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार भी है। दुनिया भर में आम (mangoes) के उत्पादन के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं है और हर साल यहां लगभग 230 लाख टन आम पैदा किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश में आम का सबसे बड़ा केंद्र कौन सा है?
यह भी पढ़ें-खरीदते समय इन 3 तरीकों से पता लगाएं आम मीठा है या नहीं
जब बात सबसे ज्यादा आम उगाने की आती है तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। आंकड़ों के मुताबिक देश के कुल आम उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले इसी राज्य से आता है। विभिन्न कृषि रिकॉर्ड बताते हैं कि यूपी में हर साल 45 से 60 लाख टन के बीच आम पैदा होता है।
वर्ष 2024-25 के ताजा आंकड़ों को देखें तो यहां लगभग 61.47 लाख टन आम की पैदावार दर्ज की गई थी। गंगा के मैदानों की उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और यहां की अनुकूल जलवायु आम के पेड़ों के लिए वरदान साबित होती है। उत्तर प्रदेश के भीतर भी एक ऐसा जिला है जिसने आम के उत्पादन में अपनी बादशाहत कायम की है। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले को आधिकारिक तौर पर ‘मैंगो बाउल ऑफ इंडिया’ यानी भारत में आम का कटोरा कहा जाता है।

यह जिला कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अकेले पूरे यूपी की कुल पैदावार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा पैदा करता है। सालाना तौर पर यहां करीब 12 लाख टन आम उगाया जाता है। मुजफ्फरनगर की धरती से निकलने वाले दशहरी और चौसा जैसे आम अपनी मिठास के लिए मशहूर हैं।
मुजफ्फरनगर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। सहारनपुर, लखनऊ, बरेली और वाराणसी जैसे शहरों में आम के विशाल बाग मौजूद हैं। इसके साथ ही बागपत और प्रयागराज भी इस सूची में अपनी खास जगह रखते हैं।
Tag: #nextindiatimes #mango #UttarPradesh




