42 C
Lucknow
Sunday, June 16, 2024

अभी और सताएगी गर्मी, इन राज्यों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी (heat) से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू (heat wave) की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव (heat wave) का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें-भीषण गर्मी की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 पार

रेड अलर्ट (red alert) जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है; उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निचले पहाड़ी इलाकों में भी तेज गर्मी (heat) पड़ेगी।

मंगलवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान (temperature) 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। गर्मी (heat) के चलते इन इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गुजरात के कई इलाकों में भीषण गर्मी (heat) के साथ ही उमस हालात को और खतरनाक बना रही है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को अधिकतम तापमान (temperature) 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।

मौसम केन्द्र जयपुर ने पांच दिन राज्य में ऑरेज और रेड अलर्ट (red alert) जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान (temperature) दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंगलवार को भी राजस्थान के झुंझुनु के पिलानी में अधिकतम तापमान (temperature) 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत में गर्मी के मौसम में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे निम्न आय वर्ग की आय भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

Tag: #nextindiatimes #heat #temperature #redalert

RELATED ARTICLE