16 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

आसमान छू रहा लहसुन का भाव, 600 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

डेस्क। लहसुन (garlic) के भाव आजकल आसमान छू रहे हैं। कई जगहों पर तो लहसुन (garlic) 600 रुपए किलो तक बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक किलो लहसुन (garlic) की कीमत 500 से 600 रुपये तक पहुंच गई है। दरअसल बिना मौसम बरसात (rain) के चलते लहसुन की फसल खराब हो गई थी।

यह भी पढ़ें-सर्राफा बाजार में आई तेजी, 63 हजार के करीब पहुंचा सोना

इसी बीच शादी-ब्याह के सीजन (wedding season) शुरू होते ही लहसुन की मांग भी अचानक बढ़ गई। इससे लहसुन (garlic) के सबसे अधिक उत्पादन करने वाले राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान (Rajasthan) में भी दाम बढ़ गए। मांग की तुलना में कम आयात होने के कारण स्थानीय मंडी (market) में लहसुन (garlic) के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। लहसुन (garlic) के थोक व्यापारियों के मुताबिक अगले हफ्ते से नई लहसुन की फसल (garlic crop) आनी शुरू हो जाएगी, जिसके बाद दाम में गिरावट आने लगेगी। अगले महीने रेट (prices) कम होने की संभावना है।

किसानों (farmers) का कहना है कि मध्य प्रदेश के मालवा संभाग में सबसे ज्यादा लहसुन (garlic) पैदा होता है। अधिक नुकसान के कारण एक साल में 10 प्रतिशत कम हो गया है। जबकि उत्पादन (production) में आठ फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज कराई है। जिसका असर बाजार (market) पर देखने को मिल रहा है। पिछले साल लहसुन (garlic) के दाम (prices) कम मिलने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। जिससे फसल (crop) कम लगी और इस बार मांग के अनुपात में लहसुन की आवक कम हो रही है।

बता दें कि रांची में लहसुन (garlic) अधिकतर राजस्थान, मध्य प्रदेश व पुणे के बाजार (markets) से आता है। इस बार वहां फसल उतनी अच्छी नहीं हुई है। अब धीरे-धीरे फिर से लहसुन (garlic) की फसल (crop) तैयार हो रही है। जैसे ही फसल तैयार हो जाएगी तो एक बार फिर से दाम (prices) में गिरावट देखने को मिलेगी।

Tag: #nextindiatimes #garlic #market #prices

RELATED ARTICLE

close button