गजकेसरी योग से मेष समेत 3 राशियों को होगा बंपर धन लाभ

1. मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मनपसंद क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है। कारोबारी लोग बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। धर्म-कर्म और यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि, अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

2. वृषभ राशि

भगवान विष्णु की कृपा से आज आपको तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। इससे आपके मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप नया निवेश करना चाहते हैं, तो यह बहुत सही समय है। पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस में सफलता मिलेगी और आपसी गलतफहमी दूर होगी।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रमा के 12वें भाव में गोचर करने से थोड़ी थकान और उलझन महसूस हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। आज बिना वजह धन खर्च हो सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सुखद और मनोरंजक रहेगा। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता और किसी भी वाद-विवाद में आपको जीत हासिल होगी।

5. सिंह राशि

आज आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और पिता के सहयोग से जमीन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। शाम के समय लाभ के कई मौके मिलेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें और किसी की प्रगति देखकर ईर्ष्या से बचें।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को जल्दबाजी और उतावलेपन से बचना होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको बड़ा मुनाफा दिलाएंगे। दोपहर के बाद का समय आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। खान-पान और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।

रुका हुआ काम पूरा होगा:

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों का समय पारिवारिक जिम्मेदारियां और धार्मिक कार्य पूरे करने में बीतेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई उत्साहजनक खबर मिल सकती है। किसी करीबी दोस्त की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

8. वृश्चिक राशि

व्यवसाय के सिलसिले में आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। यदि आप कारोबार में कोई बदलाव या विस्तार करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी की तरक्की से खुशी का माहौल रहेगा और शाम को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

9. धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर से कोई सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-खुशी बीतेगा।

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज परिवार के साथ सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, किसी जरूरी सामाजिक काम की वजह से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस के लिहाज से दिन बहुत लकी रहेगा। अगर आप योजना बनाकर काम करेंगे, तो सभी काम समय पर पूरे होंगे।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा।

आप अपनी सुख-सुविधाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए खुद पर भी पैसा खर्च करेंगे।

लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

शाम को पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मातृ पक्ष (ननिहाल) से कोई अच्छी खबर या सुख मिल सकता है।

12. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

किसी खास रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा।

व्यापार और कारोबार में बड़ा फायदा होने के संकेत हैं।

दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे।

किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का सुंदर संयोग भी बन रहा है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE