34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

BJP के पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह (Hriday Nath Singh) का मंगलवार को निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी (BJP) कार्यालय में रखा गया है। बीजेपी के पार्टी पदाधिकारियों ने उनके अंतिम दर्शन किये।

यह भी पढ़ें-चक्का जाम का दिखने लगा असर, बंद होने लगे पेट्रोल पंप

आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयानाथ सिंह (Hriday Nath Singh) के निधन पर भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या और सुरेश खन्ना समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी अंतिम सास ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह ग्राम अमावाखुर्द-शाहगंज जौनपर में अंतिम संस्कार होगा। रूटीन चेकअप के लिये कल रात लोहिया में भर्ती हुए थे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह जी (Hriday Nath Singh) का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

हृदयनाथ सिंह (Hriday Nath Singh) झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए। जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Tag: #nextindiatimes #RSS #BJP #HridayNathSingh

RELATED ARTICLE