30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

शनिवार का दिन किन-किन राशियों के लिए होगा लाभकारी, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के सितारे बताते हैं आज आप अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपकी राशि से सप्तम चल रहे चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। यदि परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके लिए सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान और निराश हो सकता हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहेगी, प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। बिजनस में कमाई अच्छी होगी।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के लिए जातकों के लिए प्रतिष्ठा बढाने वाला रहेगा। लेकिन शत्रुओं और विरोधियों को हल्के में लेने की गलती न करें। आपको आज बिजनस और करियर में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। घूमने या मित्रों संबंधियों से मिलने का प्लान बन सकता है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर कोई समस्या हो तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सत्ता पक्ष के गठजोड़ से भी आज आपको फायदा होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ किसी पूजा या मंदिर आदि में जा सकते हैं।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के लिए मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर बीते कुछ समय से आपका अपने वरिष्ठों से कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी सुलझ जाएगा और आपका काम में मन लगेगा। आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आपके मजाकिया मूड किसी को मानसिक तकलीफ न हो इस बात का भी आप ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज कुछ प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अगर आप आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों पूरा हो सकता है। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।

कन्या: आज सितारे बताते हैं कि कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी या रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आपको घर में अपने परिवार वालों के सामने अपनी बात रखने में झिझकने की जरूरत नहीं है, अगर आपके मन में कुछ उलझन है तो परिवार के बात करें आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा और आपकी दुविधा का अंत होगा। सायंकाल के समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं। लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक :मंगल की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अगर आप अपने व्यापार में किसी साझेदारी की योजना बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए समय ठीक नहीं है।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के प्रभाव और वैभव में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी शत्रु के कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। नौकरी पर जा रहे हैं तो आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शाम का समय आपका मनोरंजन औऱ मनोविनोद में बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा, और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से आर्थिक लेन देन करते हैं तो जीवनसाथी से सलाह जरूर लें खास तौर पर संबंधों में लेन देन में इस बात का ध्यान रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज अपने सामान का पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो सामान खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम मं भाग ले सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। वैसे आज आपके खर्चे बढेंगे, अचानक व्यय का भी संयोग बन सकता है इसलिए धैर्य से काम लें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE