flydubai विमान के कॉकपिट में भिड़े रूसी-यूक्रेनी पायलट, आया हाईजैक अलर्ट और फिर…

दुबई। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में हवा के दौरान एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। मिड-एयर में हुई इस घटना के कारण विमान को अचानक अपना रूट बदलकर सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कॉकपिट में मचे इस बवाल से इजराइल तक हड़कंप मच गया और वायु सेना को अलर्ट मोड पर आना पड़ा।

यह भी पढ़ें-कैसे बनते हैं पायलट और कितना लगता है खर्च, सब कुछ जानें यहां

2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान:

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दुबई से उड़ान भरने के बाद बोइंग 737 विमान सामान्य ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही विमान अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा।

महज 2 मिनट के भीतर विमान 34,000 फीट की ऊंचाई से गिरकर सीधे 16,600 फीट पर आ गया।

इसी दौरान विमान ने सऊदी अरब के आसमान से लगातार दो आपातकालीन संकेत (Distress Signals) भेजे,

जिससे पूरी दुनिया की एविएशन एजेंसियों के कान खड़े हो गए।

कॉकपिट में भिड़े रूसी और यूक्रेनी पायलट

शुरुआत में इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

बाद में इजरायली मीडिया और रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ कि

यह पूरी इमरजेंसी किसी तकनीकी खराबी या बाहरी हमले की वजह से नहीं,

बल्कि कॉकपिट में मौजूद दो पायलटों के बीच हुई भयंकर झड़प का नतीजा थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में मौजूद एक पायलट रूसी मूल का था और दूसरा यूक्रेनी। उड़ान के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

झगड़े के दौरान ही एक पायलट बेहोश भी हो गया,

जिसके बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया था।

हाईजैक कोड ‘7500’ से मचा हड़कंप

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग सिस्टम पर प्लेन ने सबसे पहले कोड 7700 भेजा, जो सामान्य आपात स्थिति (General Emergency) को दर्शाता है। इसके तुरंत बाद ही फ्लाइट से कोड 7500 ट्रांसमिट किया गया।

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के नियमों में कोड 7500 का मतलब होता है कि विमान में अनधिकृत दखल हुआ है या प्लेन हाईजैक हो चुका है।

इस हाईजैक सिग्नल के मिलते ही सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से सक्रीय हो गया।

एक्शन में आई इजराइली वायु सेना

हाईजैक का अलार्म बजते ही और कुछ समय के लिए विमान से संपर्क टूटने के बाद इजरायल में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। खतरे की गंभीरता को देखते हुए इजरायली वायु सेना (IAF) ने तुरंत अपने लड़ाकू विमानों (Fighter Jets) को हवा में रवाना कर दिया।

सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग

रास्ते में बदलाव करते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक (Tabuk) शहर के हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

इजरायली टीवी चैनल N12 के अनुसार,

बाद में जांच में हाईजैक की खबर खारिज हो गई और वजह कॉकपिट की लड़ाई ही निकली।

लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों पायलटों को फ्लाइट से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में पायलटों के तनाव और कॉकपिट सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tag: #nextindiatimes #Flydubai #pilot

RELATED ARTICLE