28 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

शादी टूटी, हुए कंगाल…सुसाइड करने जा रहा था ये हॉलीवुड सेलिब्रिटी

एंटरटेनमेंट डेस्क। रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज हल्क होगन की जिंदगी का एक बेहद इमोशनल और मुश्किल दौर हाल ही में सामने आया है। उनकी नई डॉक्यूमेंट्री ‘हल्क होगन: रियल अमेरिकन’ में उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी शादी टूटने के दौरान वह इतने टूट गए थे कि उन्होंने सुसाइड तक के बारे में सोचा था।

यह भी पढ़ें-766 गानों का सौदा कर गायब हो गई थी ये पॉप स्टार! पार की थी पागलपन की हदें

हल्क होगन (Hulk Hogan) और लिंडा होगन की शादी 1983 में हुई थी और दोनों करीब 26 साल तक साथ रहे। उनके दो बच्चे हैं, ब्रुक और निक। बाद में उनका पारिवारिक जीवन रियलिटी शो ‘होगन नोज बेस्ट’ में भी दिखाया गया, जिससे वे और ज्यादा चर्चा में आ गए थे। होगन का कहना है कि उन्हें लगा था यह शो परिवार को करीब लाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 2009 में दोनों का तलाक हो गया, जो काफी चर्चा में रहा।

डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने सबसे बुरे पल को याद करते हुए बताया कि वह घर आकर शराब पीने लगे और दवाइयां लेने लगे। हालत इतनी खराब हो गई कि एक समय वह बाथरूम में बंदूक लेकर बैठे थे और उन्हें खुद नहीं पता था कि वह क्या कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि तलाक का उन पर इमोशनल और आर्थिक रूप से बहुत असर पड़ा। उनके मुताबिक, उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का 70% लिंडा को दे दिया था क्योंकि वह इस रिश्ते से पूरी तरह बाहर निकलना चाहते थे।तलाक के बाद वह लगभग कंगाल हो गए थे, लेकिन बाद में टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग ने उन्हें संभलने का मौका दिया। इस सीरीज में होगन के जीवन और उनसे जुड़े विवादों को भी दिखाया गया है।

Tag: #nextindiatimes #HulkHogan #Hollywood

RELATED ARTICLE