39 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

जन सुनवाई को लेकर एटा DM ने की अनोखी पहल, लोगों ने की प्रशंसा

एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जन सुनवाई को एटा DM अरविंद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जिले में एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत डीएम अरविंद सिंह ने लोगों की जन समस्याओ और जन शिकायती पत्रों का तत्काल संज्ञान लेकर निस्तारण हेतु केटेगिरी वायज मामलों का तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें-एटा में कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत चार लोग हुए घायल

वही जिले में इसे डीएम की कार्यशैली कहें या नई पहल लोगों की पसंद बन गई है जहां एटा डीएम अरविंद सिंह की जनपद के फरियादी काफी प्रशंसा करते नजर आ रहे है। पूरा मामला एटा जनपद का है जहां एटा डीएम अरविंद सिंह ने करीब एक माह पूर्व ही जिले का चार्ज लिया है। आते ही जिले में जन सुनवाई समस्याओं मामले का तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए और जन सुनवाई के दौरान आई हुई शिकायतों का कैटेगरी वाइज त्वरित निस्तारण कराने को लेकर आदेश दिया।

जिसके बाद जनपद के फरियाद लेकर आ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। वही जनपद के लोग एटा डीएम अरविंद सिंह की जमकर प्रशंसा कर रहे है। उधर जब फरियादियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले प्रार्थना पत्र देने के बाद फरियादी की समस्या के समाधान में महीनों लग जाते थे और कार्यालयों के काफी चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन आज फरियादियों को कोई समस्या नहीं है।

वही अब डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर त्वरित कैटेगिरी वाइज संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। मामलों का निस्तारण एटा डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर गंभीर मामलों की 42 जन शिकायतों में से 35 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया है। वहीं डीएम के आदेश पर एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल द्वारा कैटेगिरी वाइज मामलों का निस्तारण कराकर दी जा रही है। डीएम अरविंद सिंह लोगों की समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराकर फरियादी धन्यवाद दे रहे हैं।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

RELATED ARTICLE