41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

गिराओ या पानी में भिगो दो, नहीं रुकेगा काम! आ गया ASUS का पावरफुल लैपटॉप

टेक्नोलॉजी डेस्क। ASUS ने अपना एक नया प्रीमियम लैपटॉप ExpertBook Ultra पेश कर दिया है। ये लैपटॉप खास तौर पर प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें हल्के और पतले डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें-स्पेशल फीचर्स के साथ लांच हुआ नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 Pro, होगी फास्ट चार्जिंग

ये लैपटॉप 1 किलोग्राम से भी कम वजन का है, जिससे इसे लंबे समय तक कैरी करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है जिसका मतलब है कि चाहे तो आप लैपटॉप को गिराओ या पानी में भिगो दो, फिर भी आपका काम नहीं रुकेगा। ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये से शुरू होती है, जिससे ये प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप सेगमेंट में बेहतरीन ऑप्शन लग रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ExpertBook Ultra में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो CPU, GPU और NPU को एक साथ ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं इसमें एक Copilot+ PC है, जिसमें AI फीचर्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड की देखने को मिल रही है।

डिस्प्ले के मामले में भी लैपटॉप काफी जबरदस्त है जहां 3K Tandem OLED पैनल मिल रहा है, जिसकी HDR ब्राइटनेस 1400 निट्स तक जा सकती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिल रही है और इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव लेयर भी मिल रही है। लैपटॉप पर आप तेज रोशनी में भी आसानी से काम कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 70W की बैटरी देखने को मिल रही है। इस लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर आपको 19 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। इसके अलावा लैपटॉप में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #ASUS #Technology

RELATED ARTICLE

close button