34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचने पर धोनी के फैंस हुए नाराज

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में कल दर्ज हो गया। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) समारोह में कई हस्तियां पहुंची, जिसमें क्रिकेट जगत से महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), रवींद्र जडेजा कार्यक्रम का हिस्सा बने लेकिन समारोह में न जाने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का अब फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा देख बौखलाया पाकिस्तान, दे दिया ये बड़ा बयान

इन क्रिकेटर्स के अलावा टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) का न्यौता मिला था, लेकिन विराट और धोनी (MS Dhoni) अयोध्या नहीं पहुंच पाए, जिससे फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्वीट कर धोनी के समारोह में नहीं पहुंचने पर अपनी भड़ास निकाली।

फैंस ने जमकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और दोनों को ट्रोल किया। विराट (Virat Kohli) और धोनी (MS Dhoni) के ट्रोल होने का कारण फैंस ने यह भी लिखा कि अगर आप जा नहीं सकते थे तो सोशल मीडिया पर इसका आमंत्रण पत्र शेयर करने की जरूरत नहीं थी। दरअसल, 15 जनवरी को पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आवास पर जाकर आरएसएस (RSS) के झारखंड प्रांत सह कार्यवाह धनंजय कुमार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) समारोह के लिए निमंत्रण पत्र दिया था।

MS Dhoni हुए फैंस के गुस्से का शिकार, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं  पहुंचने पर पूर्व भारतीय कप्तान की ट्रोलर्स ने लगाई लंका - Ms dhoni ...

सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट कोहली और एमएस धोनी (MS Dhoni) के अयोध्या नहीं पहुंचने पर सवाल खड़े कर दिए। जबकि हाल ही में धोनी को चाहें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन की सगाई हो या फिर किसी अन्य पार्टी में हो जाते देखा गया था। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने किसी पर्सनल कारण से टीम इंडिया से भी अपना नाम वापस ले लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे। इस कारण विराट के प्रति गुस्सा थोड़ा कम है लेकिन धोनी (MS Dhoni) को काफी सुनाया जा रहा है।

Tag: #nextindiatimes #MSDhoni #pranpratishtha #fans

RELATED ARTICLE