34.5 C
Lucknow
शनिवार, जून 6, 2026

Horoscope: आज आर्थिक संकट से जूझेंगे ये जातक, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:आज आपकी जेब से पैसे जरूर निकलेंगे, लेकिन दिल में चिंता नहीं होगी, क्योंकि कमाई भी अच्छी बनी रहेगी। घर में आपकी राय को लोग गंभीरता से सुनेंगे और सराहेंगे भी। संतान से किया हुआ कोई वादा आज आपको निभाना पड़ सकता है। बिजनेस में पहले से बेहतर माहौल बनेगा और मन में संतोष रहेगा। आज आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल में भी कुछ नया बदलाव करने का सोच सकते हैं।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन आज अनुकूल रहेगा और आपसी तालमेल भी बना रहेगा। आपके भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप उसे दूर कर पाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी उत्सव समारोह में शामिल होने का भी मौका मिेलेगा।

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

कर्क :आज आपको हर काम प्लानिंग के साथ करना होगा। मेहनत का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे बाधाएं हटती दिखाई देंगी। नौकरी या काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। उधार लेने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में किए गए बदलाव भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

कन्या:आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। परिवार की कोई पुरानी टेंशन खत्म होने से राहत मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और घर के रिनोवेशन या सजावट का काम भी शुरू हो सकता है।
तुला:आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की कोशिश रिश्तों में दूरी ला सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। ऑफिस में बॉस की बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। शौक और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। मन में सम्मान और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी संवेदनशीलता बनी रहेगी।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

मकर :आज का दिन सामान्य लेकिन राहत भरा रहेगा। नौकरी से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। जीवनसाथी बिजनेस और काम में पूरा साथ देंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। निवेश से जुड़ा कोई सुझाव मिले तो जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ :आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपका फोकस पहले से मजबूत होगा। दोस्तों का साथ और सहयोग आपको प्रेरित करेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है। धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक होता है।

मीन:आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहकर काम करें। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मजबूती देगा। कोई कानूनी मामला चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE