34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

क्रोध पर रखें नियंत्रण ये जातक वरना हो जाएगा भारी नुकसान, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा लेकिन आपको आज क्रोध और आवेश पर कंट्रोल रखना होगा। सितारे बताते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वैसे सितारे आज यह भी बताते है कि आप आज कुछ नए रिश्तों से भी जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढेगी। कारोबार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सलाह है कि स्थिति चाहे जैसी भी हो लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम नहीं खोना चाहिए।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे, और इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी कारोबार में विस्तार या बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा आपको अपने वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में निवेश से संबंधित काम आपके लिए आज फायदेमंद होगा।

मिथुन :आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है जो आपके लिए लाभप्रद होगा। आपको आज दिन भर कारोबार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप आज भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें किसी बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपको आज संभलकर चलना होगा, व्यस्तता या अन्य कारणों से प्रेमी से दूरी का अहसास हो सकता है।

कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है। नौकरी में आज आपको अपने किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ना होगा। अधिकारी वर्ग की ओर से टारगेट का तनाव मिल सकता है। अचानक खर्च से भी आप आज परेशान हो सकते हैं।

सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या नौकरी में यदि कोई विपरीत परिस्थिति बनती है तो उसमें भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आपको वाणी की मधुरता भी बनाए रखनी होगी, इससे आप विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बनाए रख पाएंगे। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य आनंदित नजर आएंगे। आज शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।ॉ

तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। तुला राशि के जातक आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इन पर इनका धन भी खर्च होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज इनको किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति इनकी बेहतर होगी। अगर आज आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे वे खुश रहेंगे। शाम का समय आपका मनोरंजक और आनंददायक बीतेगा। लेकिन अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की जांच जरूर करवा लें।

मीन:आज का दिन मीन राशि के लिए सुख साधनों पर खर्च करने वाला रहेगा। साथ ही आज संतान पक्ष से संबंधित कुछ समस्याओं को सुलझाने पर भी आपको समय खर्च करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपको माता से सुख और लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आज हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE