लाइफस्टाइल डेस्क। बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) या पिंक आई की समस्या काफी बढ़ जाती है लेकिन ये समस्या ऑफिस में और भी तेजी से फैल सकती है। ऑफिस का माहौल ऐसा होता है कि लोग घंटों एक ही जगह बैठकर साथ में काम करते हैं। एक ही मीटिंग रूम, पैंट्री, प्रिंटर, टेबल आदि का इस्तेमाल करते हैं। दिन भर इन चीजों को कई लोग छूते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें-बिना जिम जाए भी कम हो सकता है Belly Fat, बस सुबह पिएं यह ड्रिंक
कंजंक्टिवाइटिस हमारी आंखों के सफेद हिस्से और पलकों के अंदरूनी हिस्से को ढलने वाली पतली झिल्ली में होने वाली सूजन या इन्फेक्शन है। जब इस झिल्ली में सूजन आ जाती है, तो आंख लाल या गुलाबी दिखाई देने लगती है। इसलिए इसे पिंक आई भी कहा जाता है।

ये समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे- वायरल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एलर्जी, धूल या किसी दूसरे इरिटेन्ट की वजह से। एलर्जी के कारण होने वाला कंजंक्टिवाइटिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता, लेकिन वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होने वाला पिंक आई काफी संक्रामक होता है।
कंजंक्टिवाइटिस फैलता कैसे है?
ऑफिस की इन्फेक्टेड चीजों को छूना
एक ही तौलिया या हैंड टॉवल शेयर करना
आई मेकअप प्रोडक्ट्स शेयर करना
दूसरे व्यक्ति के कॉन्टैक्ट लेंस या चश्मा इस्तेमाल करना
संक्रमित व्यक्ति के साथ बंद जगह में रहने से भी इन्फेक्शन फैल सकता है।
कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण?
इन्फेक्शन के कारण आंखे लाल या गुलाबी हो सकती है, आंखों से लगातार पानी आना, आंखों में जलन या खुजली होना, आंखों में कुछ चुभने जैसा महसूस होना, पलकों में सूजन, आंखों से चिपचिपा डिसचार्ज निकलना या ऐसा लगना जैसे आंखों में कुछ चला गया है। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से डिसचार्ज निकलता है, जिससे सोकर उठने पर पलकें चिपक जाती हैं। ये लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
ऑफिस में कैसे करें बचाव?
अपने हाथों को बार-बार धोएं। कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। कीबोर्ड, माउस, टेलीफोन, टेबल आदि की सफाई जरूरी है। अगर कोई कॉमन चीज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके बाद तुरंत अपने हाथ सैनिटाइज करें और अपनी आंखों को छूने से बचें। अपने कॉस्मेटिक्स, आई ड्रॉप्स, कॉन्टैक्ट लेंस जैसी चीजें किसी के साथ शेयर न करें। अगर आपको कंजंक्टिवाइटिस हो गया है, तो ठीक होने तक ऑफिस न आएं।
Tag: #nextindiatimes #Conjunctivitis #LIFESTYLE




