टेक्नोलॉजी डेस्क। HMD ने मार्केट में नया बजट फोन लॉन्च किया है। यह फोन थाईलैंड में HMD Arc 2 के नाम से लाया गया है। यह फोन 2024 में लॉन्च हुए HMD Arc स्मार्टफोन को रिप्लेस किया। यह फोन 5000mAh बैटरी, Android 14 Go Edition और Unisoc T603 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। एचएमडी का नया फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ लाया गया है।
यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील
HMD Arc 2 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ थाईलैंड में THB 2,290 (करीब 6,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ THB 2,990 (करीब 8,600 रुपये) की कीमत पेश हुआ है।
HMD Arc 2 स्मार्टफोन में 6.52-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। एचएमडी का यह फोन 12nm प्रोसेस वाला Unisoc T603 चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। HMD Arc 2 स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह फोन Android 14 Go Edition पर रन करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो HMD Arc 2 स्मार्टफोन में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। HMD Arc 2 स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसके साथ ही फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #HMD #HMDArc2




