30.6 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 26, 2026

बटन दबाते ही फोल्ड हो जाएगा ये TV, बुगाटी ने पेश किया लग्जरी सुपर टीवी

टेक्नोलॉजी डेस्क। लग्जरी सुपरकार बनाने वाली कंपनी बुगाटी ने ऑस्ट्रिया की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कंपनी C SEED के साथ मिलकर एक अनोखा और लग्जरी टेलीविजन N1 Super TV लॉन्च किया है। यह टीवी बुगाटी की Tourbillon हाइपरकार के डिजाइन पर आधारित है। इस टीवी की सबसे अनोखी बात है कि इस्तेमाल न होने पर यह पूरी तरह से फोल्ड होकर आलीशान फर्नीचर के अंदर सिमट जाएगा।

यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस

यह सुपर टीवी उन ग्राहकों के लिए है जो लग्जरी कार की तरह ही टीवी भी लग्जरी चाहते हैं। Bugatti द्वारा पेश किया गया टीवी किसी भी साधारण टीवी से बहुत अलग है। सिर्फ एक बटन दबाते ही यह पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म होकर घर का एक लग्जरी फर्नीचर पीस बन जाता है। इसमें बुगाटी कार की सिग्नेचर C-शेप और घुमावदार लाइनों का इस्तेमाल देखने को मिलता है।

यह टीवी 110-इंच और 137-इंच के आकार में खरीदा जा सकता है। इनकी खासियत है कि एक बटन दबाते ही सिर्फ 45 सेकंड के अंदर यह शानदार स्क्रीन फर्नीचर में से निकलती है और खुलकर एक बड़े सिनेमा हॉल जैसी स्क्रीन में बदल जाती है, जो देखने में किसी जादू जैसा लगता है।

इस टीवी मे माइक्रोएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है जो कि 180-डिग्री घूमने की क्षमता रखती है। इसके अलावा इस टीवी की डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट मिल जाता है। गौर करने वाली बात है कि C SEED कंपनी ने इसमें एडैप्टिव गैप कैलिब्रेशन का इस्तेमाल किया है, जिससे स्क्रीन के फोल्ड होने वाले हिस्सों के बीच का गैप बिल्कुल दिखाई नहीं देता।

इस टीवी का ऑडियो सिस्टम भी टीवी की तरह ही बेहद खास है। इसमें Wisdom Audio का कस्टमाइज्ड साउंड सिस्टम मिलता है और जैसे ही टीवी फर्नीचर पीस में से बाहर आता है इसके स्पीकर भी अपने आप बाहर निकल आते हैं और अगर टीवी बंद किया जाए, तो अंदर ही छिप जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुगाटी इस सुपर टीवी को चंद डीलर्स के जरिए अरबपति ग्राहकों को बेचेगी।

Tag: #nextindiatimes #Bugatti #N1SuperTV

RELATED ARTICLE