31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

Budget Session 2024: नई संसद में राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण, जानें खास बातें

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र 2024 का आज से आगाज हो गया है। इसकी के साथ ही अंतरिम बजट (interim budget) का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट (budget) है।

यह भी पढ़ें-बजट सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन, बोले-‘कुछ लोगों को हुड़दंग की आदत’

कल यानी कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण (Narmala Sitharaman) अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज अंतरिम बजट (budget) सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संयुक्त संबोधन में कहा कि यह भवन अमृत काल की शुरुआत में बनाया गया था। यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नये भवन में नीतियों पर सार्थक बातचीत होगी। ये नीतियां आजादी के स्वर्ण युग में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने एक घंटे 13 मिनट तक अपने विस्तृत भाषण में सरकार की नीतियों और विजन का खाका खींचा। उन्होंने कहा हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग (NITI Aayog) के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले।

Budget Session 2024 Live Updates Budget Session 2024 Parliament Budget  Session Live PM Modi President Droupadi Murmu - Budget Session 2024 Live  Updates : राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा संसद का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मोदी सरकार के काम का बखान करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण सदियों से आकांक्षा थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर जो शंकाएं थीं, वो आज इतिहास बन गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा, बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया। लगातार दो तिमाहियों में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिल गया। भारत को पहली नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train) और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली।

Tag: #nextindiatimes #DraupadiMurmu #budget

RELATED ARTICLE