एंटरटेनमेंट डेस्क। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की पॉपुलर टेलीविजन सीरीज महाभारत (Mahabharat) को आज भी फैंस से उतना ही प्यार मिलता है जितना की सालों पहले दिया जाता था। इसके किरदार भी खूब फेमस हुए। उन्हीं में से एक हैं द्रौपदी की भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस रूपा गांगुली।
यह भी पढ़ें-फिल्मों के अलावा यहां से करोड़ों की कमाई करती हैं अनुष्का शर्मा, जानें नेटवर्थ
रूपा गांगुली ने ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया था और चीर हरण का सीन भी किया था। पर उस सीन के कारण उनकी 10 साल पहले घटी उस भयावह घटना की यादें ताजा हो उठी थीं, जब कुछ लोगों ने उन्हें सड़क पर पटक-पटककर मारा और दो ब्रेन हैमरेज हो गए थे। सीरियल में दिखाए गए चीर हरण के मामले ने साल 2016 में उनके साथ घटित हुए रियल लाइफ घटना की यादें ताजा कर दीं। इस दिन रूपा पर काकद्वीप के पास ईश्वरीपुर गांव से कोलकाता लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था।

रूपा गांगुली ने ट्विटर पर इस घटना का जिक्र किया था। द्रौपदी के चीर हरण वाला वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ,’मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है, 22 मई 2016 डायमंड हार्बर की वह घटना, जब 17-18 लोगों ने पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक-पटक कर मारा था। गाड़ी में तोड़फोड़ की और मुझे दो ब्रेन हेमरेज झेलने पड़े। बस, मैं मर नहीं गई। मैं एक रैली ड्राइवर हूं, निकल कर आ गई।’
रूपा गांगुली ने बताया था कि वह द्रौपदी के किरदार में दो साल तक रहीं यानी उन्हें इससे बाहर निकलने में दो साल का वक्त लग गया। रूपा बोली थीं, ‘चीर हरण वाले सीन के बाद या उससे पहले, दुशासन (विनोद कपूर) के साथ मेरी कभी दोस्ती नहीं रही। मुझे उनके साथ अजीब सा लगता था, हालांकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।’
Tag: #nextindiatimes #Mahabharat #RoopaGanguly




