36 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

157 सीटों के साथ मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत की तरफ भाजपा

Print Friendly, PDF & Email

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और अब चुनावी परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावे कर रही हैं, लेकिन दोपहर बाद तक तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी कि राज्य में किसका परचम लहरा रहा है।

यह भी पढ़ें- चुनाव परिणाम से पहले अयोध्या पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, किया ये दावा

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि रविवार सुबह आठ बजे से शुरुआती रुझान सामने आने लगे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर पहले राउंड में 2987 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा को 6443, जबकि कांग्रेस को 3456 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अभय ओहरी को 688 मत प्राप्त हुए हैं।

इंदौर की राऊ विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। इस बीच, कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी 5303 मतों से पीछे चल रहे हैं। हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल दूसरे राउंड में 630 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को 8935 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने को 8305 मत हासिल हुए।

मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल से 2518 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #madhyapradesh #election #result

RELATED ARTICLE