डेस्क। https://www.drikpanchang.com/calendars/hindu/hinducalendar.html कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला भाई दूज (Bhai Dooj 2026) का पर्व हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है। यह पर्व भाई और बहन के पवित्र और अटूट प्रेम का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें-कभी भूत भगाने से हुई थी शुरुआत! जानें भारत में कैसे दीवाली का हिस्सा बने पटाखे?
रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज के दिन भी बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। इस पावन पर्व को ‘यम द्वितीया’ के नाम से भी जाना जाता है।
भाई दूज का पौराणिक महत्व और कथा (Bhai Dooj Katha):
(Bhai Dooj 2026) पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार, यमराज और यमुना दोनों सूर्य देव की संतान हैं। यमुना अपने भाई यमराज से बेहद स्नेह करती थीं और उनका बहुत आदर करती थीं। यमुना अक्सर अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन करने के लिए आमंत्रित करती थीं, लेकिन अपने भारी-भरकम कार्यों और व्यस्तताओं के चलते यमराज हर बार उनका यह आग्रह टाल देते थे।
एक बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अपनी बहन यमुना के घर जा पहुंचे। अपने भाई को अचानक दरवाजे पर खड़े देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अत्यंत हर्षोल्लास और प्रेम के साथ अपने भाई यमराज का स्वागत किया। यमुना ने उनका भव्य आदर-सत्कार किया, उन्हें उच्च आसन पर बैठाया, उनके माथे पर तिलक लगाया और अपने हाथों से बने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उन्हें परोसे।
Bhai Dooj 2026: यमराज का वरदान-
Bhai Dooj 2026, अपनी बहन यमुना के इस निष्काम प्रेम, आतिथ्य और सत्कार से यमराज अत्यंत प्रसन्न हुए। प्रसन्न होकर उन्होंने यमुना से कोई भी अपनी इच्छा का मनचाहा वरदान मांगने को कहा।
तब यमुना ने हाथ जोड़कर वरदान मांगा, “हे भ्राता! यदि आप मुझे वरदान देना ही चाहते हैं, तो यह दें कि आप हर वर्ष इसी कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन मेरे घर भोजन करने आया करें। इसके साथ ही, जो भी बहन आज के दिन अपने भाई का पूरे विधि-विधान से आदर-सत्कार करके उसके माथे पर तिलक करेगी और उसकी आरती उतारेगी, उस भाई को कभी भी आपका यानी मृत्यु के देवता यमराज का या अकाल मृत्यु का भय नहीं सताएगा।”
बहन यमुना की इस उदार और निःस्वार्थ भावना से प्रभावित होकर यमराज ने “तथास्तु” कहा और उन्हें यह आशीर्वाद प्रदान किया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन जो भी बहन अपने भाई को तिलक करती है, उसे और उसके भाई को यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।
भाई दूज पर तिलक करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान:Bhai Dooj 2026
धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, भाई दूज के दिन तिलक करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक माना गया है:

- दिशा का महत्व: तिलक करते समय भाई का मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। भाई का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना बेहद शुभ माना जाता है।
- सिर ढकना: तिलक विधि के दौरान भाई और बहन दोनों का सिर किसी साफ रुमाल या दुपट्टे से ढका होना चाहिए। इसे परंपरा और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है।
- उपहार का आदान-प्रदान: तिलक करने के बाद बहन को खाली हाथ नहीं छोड़ना चाहिए। भाई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहन को शगुन, उपहार या भेंट अवश्य दें।
- राहुकाल का ध्यान: भाई दूज के दिन पूजा और तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करें। भूलकर भी राहुकाल के दौरान तिलक न करें।
- रंगों का चयन: इस पावन दिन पर भाई और बहन दोनों को काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पीले, लाल, गुलाबी या अन्य चमकीले वस्त्र पहनना उत्तम रहता है।
Bhai Dooj 2026: भाई दूज मनाने के ज्योतिषीय और आध्यात्मिक लाभ
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भाई दूज के दिन सच्चे मन से कथा का पाठ करने और यमुना नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन जो भाई-बहन मिलकर यमराज और यमुना की पूजा करते हैं, उनके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते में आपसी मजबूती और मिठास लाता है, बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का भी संचार करता है। भाई दूज के इस पावन पर्व पर सभी को विधि-विधान से पूजा करके इस प्राचीन परंपरा का पालन करना चाहिए।
Tag: #nextindiatimes #BhaiDooj2026 #festival




