डेस्क। रक्षाबंधन का शुभ त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि नौ अगस्त (Raksha Bandhan 2025) को है। इस बार का रक्षाबंधन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और सौभाग्य योग के बीच में मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन श्रवण नक्षत्र का भी अद्भुत संयोग बन रहा है।
यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर ट्राई करें रॉयल लुक वाले इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस, दिखेंगी भीड़ से अलग
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक़ इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर भद्रा आठ अगस्त की रात को दो बजकर 21 मिनट से लग जाएगा और अगले दिन नौ अगस्त को दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा, लेकिन भद्रा पाताल में रहेगा, इसलिए उसका उतना असर नहीं होगा। आप जब चाहें राखी बांध सकते हैं।
इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। यह मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा। ऐसे में आप इस अवधि में भाई को राखी बांध सकती हैं। सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 30 मिनट से चार बजकर तीन मिनट तक रहेगा। शाम में भी बहनें अपने भाइयों को छह बजकर 39 मिनट से आठ बजकर 52 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दौरान राखी पर पूरे दिन सौभाग्य योग बना रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहने वाला है।
Tag: #nextindiatimes #RakshaBandhan2025 #festival




