38 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

फेफड़े के अलावा शरीर के इन अंगों को भी खोखला करता है सिगरेट का धुआं, रहें सावधान

लाइफस्टाइल डेस्क। जब कोई व्यक्ति Cigarette पीता है, तो वह अनजाने में अपनी ही सांसों के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर लेता है। अक्सर लोग तनाव से बचने के लिए सिगरेट का सहारा लेते हैं लेकिन हकीकत में यह किसी समस्या का हल नहीं, बल्कि हकीकत से भागने का एक तरीका है। एक छोटी-सी खांसी से शुरू होने वाली यह लत धीरे-धीरे सांस फूलने में परेशानी का कारण बन जाती है।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

लंबे समय तक सिगरेट पीने से क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, एम्फिसेमा और सीओपीडी जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं। इसके अलावा, यह केवल फेफड़ों के कैंसर का ही नहीं, बल्कि मुंह, गले और यूरिनरी ब्लैडर के कैंसर का भी एक बहुत बड़ा कारण है। एक अकेली सिगरेट दिल की धड़कन की लय को बिगाड़ सकती है। यह नसों को सिकोड़ कर ब्लड प्रेशर बढ़ाती है, जिससे नसों में खून के थक्के जमने लगते हैं। नतीजतन हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर की समस्या है और वह सिगरेट भी पीता है, तो उसकी यह बीमारी पूरी तरह बेकाबू हो सकती है।पुरुषों में धूम्रपान के कारण कमजोरी और इनफर्टिलिटी की समस्या आ सकती है। महिलाओं में इसके कारण गर्भावस्था के दौरान गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, जिसका सीधा और खतरनाक असर उनके नवजात शिशु पर पड़ता है।

इस बुरी आदत का सबसे दुखद पहलू यह है कि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति सिर्फ अपनी जान ही जोखिम में नहीं डालता, बल्कि अपने निर्दोष परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। घर के मासूम बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता आपके द्वारा छोड़े गए धुएं को अपनी सांसों के जरिए अंदर लेने के लिए मजबूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक है।

Tag: #nextindiatimes #Cigarette #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button